राजनीति

मनोज तिवारी बोले, भाजपा ने जनता को केजरीवाल से 5 गुना ज्यादा न दिया तो संन्यास ले लूंगा

हमारे पास दिल्ली के विकास का विजन है हर घर में शुद्ध जल पहुंचाना है संकल्प मकान योजना के तहत हर गरीब को देंगे दो कमरों का घर
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 12:30 PM IST
manoj_tiwari.jpg

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा अगले पांच साल में केजरीवाल सरकार से पांच गुना ज्यादा दिल्ली की जनता को नहीं दे पाई तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। मनोज तिवारी ने यह ऐलान एक इंठरव्यू के दौरान किया। तिवारी ने यहां अपने आवास पर कहा कि- "आम आदमी पार्टी ने पिछले पांच साल में जो कुछ करने का दावा किया है, इतने स्कूल, कॉलेज बनाए, इतने लोगों को नौकरी दी, इतनी उन्होंने प्रति व्यक्ति सब्सिडी दी, जो कुछ भी उन्होंने दावा किया, बीजेपी अगले पांच साल में उसका मिनिमम पांच गुना दिल्ली को देगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं शपथ लेता हूं कि राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"

दिल्ली के विकास के लिए विजन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए उनके पास विजन है। उन्होंने कहा, "हम हर घर में शुद्ध जल नल से देंगे। हम वायु प्रदूषण 70 प्रतिशत कम करेंगे। हम पांच हजार नई इलेक्ट्रिक बसें लाने के साथ सीएनजी बसों के साथ दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने का संकल्प है।"

बंद होते अस्पतालों को रोकना है

मनोज तिवारी ने कहा कि- "हमें दिल्ली में बंद होते अस्पतालों को रोकना है। खंडहर होती डिस्पेंसरी को बचाना है। यहां यमुना नदी पर रिवर फ्रंट बनाना है। जहां झुग्गी है, वहीं मकान योजना के तहत गरीबों को दो-दो कमरे का घर मिलेगा। जहां पर गैस, पानी का कनेक्शन और शौचालय की बेहतर सुविधा रहेगी, ताकि गरीब भी श्रेष्ठ जिंदगी जी सकें और कोई ठंड में ठिठुरकर न मरे।"

Updated on:
15 Jan 2020, 12:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल