28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / चिदंबरम बोले- सीएए पर अपने आलोचकों से बात करें पीएम मोदी

चिदंबरम बोले- सीएए पर अपने आलोचकों से बात करें पीएम मोदी

चिदंबरम ने ट्वीट करके दी प्रधानमंत्री को सलाह कुछ आलोचकों का चयन करके करें डिबेट देश भर में CAA को लेकर हो रहे हैं प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 13 Jan 2020, 1:17 PM IST

chidambram_2.jpg

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को सीएए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर अपने आलोचकों से बात नहीं करते। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मोदी को अपने कुछ प्रमुख आलोचकों के सवालों के जवाब देने चाहिए ताकि लोग इस कानून को लेकर किसी निर्णय पर पहुंच सकें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: अमित शाह के घर रात 3 बजे तक चली बैठक, 45 सीटों पर BJP ने तय किए

चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा कि- 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए है। बहुत लोगों का मानना है कि CAA-NPR और NRC से जुड़ा हुआ है तथा यह बहुत लोगों नागरिकता छीन लेगा।'

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि- 'प्रधानमंत्री के पास प्रधानमंत्री से बात करने का मौका नहीं है।' उन्होंने कहा कि पीएम के पास एकमात्र तरीका यह है कि वे अपने सबसे मुखर आलोचकों में से पांच का चयन करें और उनके साथ टेलीविज़न पर प्रश्न और उत्तर सत्र करें।

ये भी पढ़ें: शिअद ने की राजोआना की फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग

चिदंबरम ने कहा कि CAA पर राजनीतिक हलकों में लगातार बहस हो रही है। इस मुद्दे नें तूल पकड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि- लोगों को चर्चा सुनकर सीएए पर अपने निष्कर्ष पर पहुंचनें देना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि पीएम इस सुझाव पर अनुकूल प्रतिक्रिया देंगे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर जाना जाएगा कोलकाता पोर्ट

बता दें, सीएए को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ लोग जहां सीएए पर शंका जता रहे हैं, वहीं सरकार अलग-अलग माध्यमों से इस पर अपना स्पष्टीकरण दे रही है।