राजनीति

मोदी सरकार को महबूबा की नसीहत, कश्मीर मसले पर पाकिस्तान से बातचीत जरूरी

पीडीपी नेता और राज्य की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार को नसीहत देते हुए पाक सरकार से तुरंत बातचीत करने को कहा है।
2 min read
Aug 25, 2018
news
मोदी सरकार को महबूबा की नसीहत, कश्मीर मसले पर पाकिस्तान से बातचीत जरूरी

नई दिल्ली। पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद भारत की ओर से बातचीत की पेशकश को लेकर उपजा विवाद शांत नहीं पड़ा था कि जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान ने आग में घी डालने जैसा काम कर दिया है। पीडीपी नेता और राज्य की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार को नसीहत देते हुए पाक सरकार से तुरंत बातचीत करने को कहा है। एक समाचार चैनल के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब सरकार सैन्य पृष्ठभूमि वाले परवेज मुशर्रफ से वार्ता कर सकती है, तो आवाम द्वारा निर्वाचित इमरान खान से क्या परहेज?

इसके साथ ही महबूबा ने जम्मू—कश्मीर समस्या के सियासी हल की भी पैरवी की है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी करती रहीं हैं और इसके लिए भाजपा से कई बार कह भी चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या के हल का बस बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। पूर्व सीएम ने कहा कि जम्मू—कश्मीर की समस्या पूर्ण रूप से सियासी है। इसलिए इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि यहां शासन राज्यपाल का हो या फिर किसी सियासी दल का। उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी विकास के के लोगों की दूसरी प्राथमिकता है, जबकि पहले प्राथमिका राज्य में शांति का शासन है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए महबूबा ने कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए तैयार किया। यही नहीं शांति प्रयासों के चलते वो खुद पाकिस्तान गए।

महबूबा ने कहा कि हमें इमरान खान और पाकिस्तान की नई सरकार का स्वागत करना चाहिए। इसके साथ ही भारत को सकारात्मक पहल के लिए आगे आना चाहिए। पूर्व सीएम ने राज्य में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने को लेकर उन्होंने दोनों ही दलों को दोषी ठहराया।

Published on:
25 Aug 2018 08:15 am
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला