9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी
अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब, जिलेभर में बीजेपी नेताओं ने अटल जी को दी श्रद्धाजंलि, स्थानीय लोगों ने भी किए दर्शन
Play video

अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा सैलाब, जिलेभर में बीजेपी नेताओं ने अटल जी को दी श्रद्धाजंलि, स्थानीय लोगों ने भी किए दर्शन

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में जिले के सभी बीजेपी विधायक और सांसद शामिल रहे और जगह-जगह पुश्पांजलि अर्पित की...

Google source verification

बाराबंकी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को बाराबंकी जिले से होते हुए बलरामपुर और अयोध्या में विसर्जन के लिए निकली। लखनऊ के भाजपा मुख्यालय से निकलकर अस्थि कलश यात्रा मोहम्मदपुर चौकी पहुंची। जहां बीजेपी विधायक बैजनाथ रावत और जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इन रास्तों से निकली

सफेदबाद में पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा पर पुष्पांजलि की। कलश यात्रा असैनी मोड़ होते हुए शहर में आई जिसकी जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने दर्शन किए। अटल जी की अस्थि कलश यात्रा कोतवाली तिराहा, सतरिख नाका चौराहा पहुंची। जहां बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह रावत के नेतृत्व में अटल जी को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके बाद एक कलश यात्रा बलरामपुर के लिए मंडी परिषद मसौली चौराहा, रानी बाजार, राम नगर चौराहा और घाघरा घाट होते हुए आगे बढ़ी। जबकि दूसरी कलश यात्रा फैजाबाद रुट पर सफदरगंज चौराहा, दरियाबाद, भिटरिया चौराहा, सुमेरगंज होते हुए अयोध्या के लिए आगे बढ़ी।

 

अस्थि कलश यात्रा में ये नेता रहे शामिल

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में जिले के सभी बीजेपी विधायक और सांसद शामिल रहे और जगह-जगह पुश्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने भी अटल जी की अस्थियों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर हैदरगढ़ से बीजेपी विधायक बैजनाथ रावत और नगर विकास मंत्री ने कहा कि अटल जी की कलश यात्रा पर जिलेभर में जगह-जगह पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलश यात्रा बाराबंकी होते हुए बलरामपुर और अयोध्या के लिए चली गई।

बड़ी खबरें

View All

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश