राज ठाकरे ने राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को जनता का अपमान बताया मनसे प्रमुख ने कहा कि शिवसेना-BJP ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है
नई दिल्ली।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को चौंकाने वाले बयान देते हुए राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को जनता का अपमान बताया। मनसे प्रमुख ने पुणे में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है। सेना का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)-कांग्रेस से हाथ मिलाना सही नहीं है।
मनसे प्रमुख ने कहा कि गलत लोगों को मतदाताओं ने सबक सिखाया, और जनता महा विकास अघाड़ी सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि अगले चुनावों में इसके नतीजे महसूस किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहूमत न मिलने के चलते लगभगम एक महीने तक सत्ता संघर्ष जारी रहा था। इस बीच भाजपा ने एनसीपी के अजीत पवार के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी, लेकिन नंबर संख्या पूरी न होने के बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस सरकार के मुख्यमंत्री बने। अब विपक्षी पार्टियां शिवसेना—एनसीपी और कांग्रेस के इस गठबंधन को बेमेल और विपरीत विचारधाराओं का संगम बता रहे हैं।