
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की रजानीति ( Maharashtra Politics ) से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बाला साहेब ठाकरे ( Bala Saheb Thakrey ) के भतीजे राज ठाकरे ( Raj Thakrey ) की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS ) ने गुरुवार को पार्टी के महाधिवेशन से पहले अपनी पार्टी का नया झंडा लॉन्च ( Flag launch ) किया।
यही नहीं इस दौरान महाराष्ट्र की राजनीति में एक और ठाकरे का उदय हुा है। जी हां राज ठाकरे ने महाधिवेशन से पहले अपने बेटे अमित ठाकरे ( Amit Thakrey ) को भी राजनीति में लॉन्च कर दिया है।
इसी के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में एक और ठाकरे ने दस्तक दे दी है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के राजनीतिक मंच पर स्थापित होने के बाद अब राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने भी सक्रिय राजनीति में पहला कदम रख दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महाधिवेशन में आज राज ठाकरे ने अपने बेटे को लांच कर दिया है।
'महाअधिवेशन' की शुरुआत के पहले मुंबई में नया झंडा लांच किया गया है। पार्टी की ओर से जारी किए गए नए झंडे का केसरिया रंग है। यह शिवाजी महाराज की राजमुद्रा है जिसमें एक संस्कृत का श्लोक लिखा है। जिसमें भगवान शिव की मुद्राओं का जिक्र भी किया गया है।
आपको बता दें कि बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच तालमेल ना बन पाने के बाद राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई थी।
पार्टी का नया झंडा नारंगी रंग का है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के शानदार शासन का आह्वान करता है। नए भगवा ध्वज में शिवाजी महाराज के शासन की राजमुद्रा मुद्रित है। पार्टी के झंडे को जारी करने से पहले राज ठाकरे ने चाचा बाला साहब ठाकरे को स्मरण किया।
दरअसल 23 जनवरी को शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के 94वीं जयंती है। इसलिये इस खास ध्वज को शिवसेना के संस्थापक और राज ठाकरे के चाचा बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर लॉन्च किया गया।