राजनीति

मॉब लिंचिंग: संघ नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं

इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा कि जब उनकी मॉब लिंचिंग होगी तब वह समझेंगे क्या? दलवाई ने कहा कि इंद्रेश का नाम बम ब्लास्ट केस में शामिल है। सरकार ने उन्हें इस तरह से बोलने की इजाजत किसने दी?
2 min read
Jul 24, 2018
rss
मॉब लिंचिंग: संघ नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं

नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग और बीफ पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद एच दलवाई ने इंद्रेश कुमार के बयान पर कहा कि जब उनकी मॉब लिंचिंग होगी तब वह समझेंगे क्या? दलवाई ने कहा कि इंद्रेश का नाम बम ब्लास्ट केस में शामिल है। सरकार ने उन्हें इस तरह से बोलने की इजाजत किसने दी? उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा गया? उनकी लिंचिंग होगी तब वह समझेंगे क्या? मैं नहीं चाहता कि किसी के भी साथ ऐसा हो। ये लोग भारत को पाकिस्तान और अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं।

'बीफ खाना बंद हो तो रुक जाएगी मॉब लिंचिंग'

राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के आरोप में हुई रकबर खान की हत्या मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता नेता ने बड़ा बयान दिया है। संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में अपने आप ही मॉब लिंचिंग रुक जाएगी। संघ नेता ने कहा कि मॉब लिंचिंग को किसी भी स्थिति में स्वागत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर लिंचिंग जैसी घटनाएं रोकनी हैं तो लोगों को बीफ खाने से परहेज करना होगा।

'इस्लाम और ईसाई धर्म में भी गोहत्या की कोई जगह नहीं'

इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि समूची दुनिया में कोई ऐसा कोई धर्म कोई मजहब नहीं है, जो गोहत्या को सही ठहराता हो। यही नहीं संघ नेता ने यह दावा भी किया कि इस्लाम और ईसाई धर्म में भी गोहत्या की कोई जगह नहीं है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने मुस्लिमों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो गाय को छूने से भी पहले कई बार सोचें। भाजपा नेता ने कहा कि यह इस देश के करोड़ों लोगों की भावना का सवाल है।

शिया वक्फ बोर्ड ने किया इंद्रेश का समर्थन

इंद्रेश कुमार के बयान का शिया वक्फ बोर्ड ने समर्थन किया है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि इंद्रेश कुमार की बात सच्चाई है। वसीम रिजवी ने कहा कि मुस्लिमों को गोहत्या और बीफ खाना बंद कर देना चाहिए। गाय का मीट खाना इस्लाम में भी गलत बताया गया है। उन्होंने कहा कि लिंचिंग जैसी घटनाएं हर जगह नहीं रोकी जा सकती और न ही प्रत्येक स्थान पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा सकते हैं। ऐसे में गोहत्या का लेकर एक कानून बनाया जाना अति-आवश्यक है। कानून में गोहत्या करने वालों को सख्त सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए।

Published on:
24 Jul 2018 07:04 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला