राजनीति

मोदी के मंत्री का बयान: मुस्लिमों को भरोसा जीतने के लिए सरकार को अभी और करनी होगी मेहनत

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुस्लिमों को लेकर सरकार की ओर से जो योजनाएं चलाई गई हैं, उनकी जानकारी मुस्लिम समाज तक पहुंचाई जाएगी।
2 min read
• •
Jun 17, 2018
Mukhtar Abbas Naqvi
मोदी के मंत्री का बयान: मुस्लिमों को भरोसा जीतने के लिए सरकार को अभी और करनी होगी मेहनत

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा मुस्लिमों का दिल जीतने के लिए अभी मोदी सरकार को बहुत कुछ करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार को अभी और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिमों को लेकर सरकार की ओर से जो योजनाएं चलाई गई हैं, उनकी जानकारी मुस्लिम समाज तक पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि नकवी की ओर से यह बयान मुस्लिम महिलाओं के लिए रखी गई उस इफ्तार पार्टी में आया था, जिसमें ‘तीन तलाक’ से पीड़ित महिलाओं ने भी भाग लिया था।

मोदी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिमों के विकास और ‘तीन तलाक’ के मुद्दे पर फोकस रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को मुस्लिमों का भरोसा हासिल करने के लिए कई बातों पर ध्यान देना होगा। हालांकि नई पीढ़ी भाजपा की ओर से मुस्लिम समुदाय को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर काफी उत्साहित है।

कैराना उपचुनाव में मिली हार के मुद्दे बोलते ही नकवी ने कहा कि इससे पार्टी के विजयी अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन इस झटके के बाद पार्टी को अपनी रणनीति पर पुर्नविचार करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा की लामबंदी में जुटी है, लेकिन इससे पार्टी का विजयी रथ थमने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

Published on:
17 Jun 2018 07:16 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा

Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस