scriptदाती महाराज केस के बाद लंबी हो गई दुष्कर्मी बाबाओं की संख्या, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में | Daati Maharaj: offender Baba list getting long with gurmit and asharam | Patrika News

दाती महाराज केस के बाद लंबी हो गई दुष्कर्मी बाबाओं की संख्या, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में

Published: Jun 12, 2018 02:58:33 pm

Submitted by:

Mohit sharma

दिल्ली शनिधाम के बाबा दाती महाराज के खिलाफ उसकी एक शिष्या ने दुस्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

Daati Maharaj

दाती महाराज के बाद लंबी हो गई दुष्कर्मी बाबाओं की संख्या, यह है पूरी सूची

नई दिल्ली। भक्तों को सदाचार का पाठ पढ़ाने वाले बाबा खुद कदाचार के मामलों में फंसते जा रहे हैं। हाल ही सामने आए दाती बाबा दुष्कर्म केस ने ऐसे बाबाओं को संख्या में और बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली शनिधाम के बाबा दाती महाराज के खिलाफ उसकी एक शिष्या ने दुस्कर्म का मामला दर्ज कराया है। घटना का खुलासा होने के बाद दाती महाराज अपने ठिकाने से फरार हो गया।

नायक फिल्म के ‘अमरीश पुरी’ बने पीयूष गोयल, पत्रकार को दिया रेल मंत्री बनने का ऑफर

1- बाबा वीरेंद्र देव

ऐसा ही एक मामला दिल्ली स्थित विजय विहार में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय चलाने वाले बाबा वीरेंद्र देव से जुड़ा है। वीरेंद्र देव पर भी कई युवतियों ने दुष्कर्म और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद वीरेंद्र देव पुलिस से फरार हो गया।

2- फलाहारी बाबा पर भी आरोप

एक ही ऐसे बाबा कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा था। 77 वर्षीय कौशलेंद्र बाबा को फलाहारी महाराज के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी एक युवती ने उन पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

3- स्‍वामी प्रेमानंद

सत्‍य साईं बाबा से मिलते जुलते स्‍वामी प्रेमानंद पर 13 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। सत्‍य साईं बाबा की तरह दिखने के कारण वह काफी चर्चाओं में रहते था। प्रेमानंद अपने पेट से शिवलिंग निकालने को लेकर काफी सुर्खियों में रहते था।

दिल्ली: फाइव स्टार होटल में युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप, दोस्त के साथ बुक कराया था कमरा

4- आसाराम बापू

यौन शोषण के आरोप में घिरे बाबू आसाराम जोधपुर जेल में बंद हैं। आसाराम पर 16 वर्षीय एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आसाराम पर आरापे था कि वह आर्शीवाद देने के बाद युवतियों को गलत तरह से छूता है।
5- स्‍वामी नित्‍यानंद

2010 में स्वामी नित्यानंद अचानक उस समय चर्चाओं में आ गए जब एक सेक्स सीडी ने तूफान मचा दिया। इससे स्वामी नित्यानंद का सिंहासन डोल गया। इस सीडी में दिखाया गया था कि नित्‍यानंद को कथ‍ित रूप से एक साउथ एक्ट्रेस से साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। हालांकि उन्होंने इसे जाली सीडी बताकर पल्ला झाड़ लिया था। 2010 में नित्यानंद इन आरोपों के चलते 52 दिन तक जेल में रहा था।

6- स्‍वामी सदाचारी

स्‍वामी सदाचारी एक ऐसा नाम है, जिससे हर कोई परीचित था। तत्‍कालीन पीएम इंदिरा गांधी समेत कई दिग्गज नेता उनके शिष्य बताए जाते थे। सदाचारी बाबा पर एक वेश्‍यालय चलाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया था।

7- स्‍वामी भीमानंद

स्‍वामी भीमानंद का असल नाम श‍िवमूरत द्व‍िवेदी है। भानंद अपने आप को इच्छाधारी संत कहता था। हालांकि उसको ‘महाराज चित्रकूट वाले’ के नाम से भी जाना जाता था। 1997 में भामानंद को लाजपत नगर इलाके से पुलिस ने सेक्‍स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह चौंकाने वाली बात यह है कि बाबा बनने से पहले वह स्टार होटल में गार्ड था।

8- गुरमीत राम रहीम

दुष्कर्म के केस में सजा काट रहे राम रहीम खुद को भगवान कहते थे। गुरमीत सिंह पर साध्‍वियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। घटना के 10 साल बाद गुरमीत सिंह पर केस दर्ज कराया गया था। इन केसों के चलते हरियाणा की व‍िशेष सीबीआई कोर्ट ने आश्रम की दो साध्‍वयों से दुष्कर्म के मामले में उसे 10-10 साल जेल की सुजा सुनाई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो