3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नायक फिल्म के ‘अमरीश पुरी’ बने पीयूष गोयल, पत्रकार को दिया रेल मंत्री बनने का ऑफर

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल पर पीयूष गोयल ने पत्रकार को एक दिन के लिए रेल मंत्री बनने का आॅफर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:45 AM IST

news

खूफिया जानकारी न हो जाए लीक, इसलिए पर्सनल टॉयलेट लेकर पहुंचे सिंगापुर

नई दिल्ली। 2001 में आई नायक फिल्म के किरदार उस समय जिंदा होते नजर आए जब केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक पत्रकार को रेलवे मंत्रालय संभालने का आॅफर दिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल पर पीयूष गोयल ने पत्रकार को एक दिन के लिए रेल मंत्री बनने का आॅफर दिया।

वार्ता के बाद बोले ट्रंप और किम, भविष्य में शानदार साबित होंगे हमारे रिश्ते

यही नहीं रेल मंत्री ने पत्रकार से कहा कि फिल्म नायक की तरह एक दिन के लिए आप मेरी सीट पर आकर बैठो और अपने हिसाब से नियम-कानून लागू करो। बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कांफ्रेस बुलाई थी, जिसमें वह मोदी सरकार में रेलवे की उपलब्धियों को गिना रहे थे।

गुजरात: तीन साल की बच्ची को नदी में फेंक लेस्बियन जोड़े ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा यह कारण

दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार ने रेलवे की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हे एक सुझाव पत्र सौंपा था। जिस पर रेल मंत्री मुस्कुराते हुए पत्रकार को एक दिन का रेल मंत्री बने का आॅफर दिया था। बता दें कि रेल मंत्री ने यह बात मजाक के रूप में कही थी। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से अपने निर्धारित समय से लेट चल रहे ट्रेनों को लेकर रेलवे मंत्रालय दुश्वारियों का शिकार हो रहा है।

खुलासा: महिला विधायकों ने विकास कार्य में पुरुष नेताओं को छोड़ा पीछे, तेजी से काम कराने में भी रहीं अव्वल

जानकारी के अनुसार कई ट्रेन तो 50-50 घंटे की देरी से चल रही थी। हालांकि रेलवे ने ट्रेन के लेट होने के पीछे चल रहे मेंटीनेंस कार्य को जिम्मेदार बताया था। हालांकि खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देर से चल रही ट्रेनों का संज्ञान लेकर रेलवे स्टॉफ को सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहा तो अधिकारियों के प्रमोशन रोक दिए जाएंगे।