17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्ता के बाद बोले ट्रंप और किम, भविष्य में शानदार साबित होंगे हमारे रिश्ते

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच मंगलवार को सिंगापुर में वार्ता हुई।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jun 12, 2018

korea

वार्ता के बाद बोले ट्रंप-किम, शानदार साबित होंगे हमारे रिश्ते

सिंगापुर। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच मंगलवार को सिंगापुर में वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस ऐतिहासिक शिखर वार्ता पर दुनिया भर की नजरें टिकी थी। बैठक का उद्देश्य कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण रूप से निरस्त्रीकरण और द्विपक्षीय संबंधों को शांति की ओर ले जाना था।

एलजी के घर धरने पर बैठे सीएम केजरीवाल, बोले- मांग नहीं मानी तो नहीं हटूंगा

युवती का धर्म परिवर्तन करा रचाई शादी फिर परिजनों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

सैंटोसा द्वीप के होटल कपैला में दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब करीब 50 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों देशों के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जिसके बाद बैठक संबंधी जानकारी साझा करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके बीच वार्ता बहुत अच्छी रही। इस दौरान उम्मीद जगी है कि किम जोंग उन किसी भी बड़ी समस्या को सुलझाने में सक्षम हैं। ट्रंप ने विश्वास दिलाया हे कि दोनों नेताओं के प्रयास से सफलता का एक नया मार्ग खुलेगा।

गुजरात: तीन साल की बच्ची को नदी में फेंक लेस्बियन जोड़े ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा यह कारण

ट्रंप ने कहा कि वार्ता से उम्मीद जगी है कि हमारे संबंध बेहद शानदार साबित होंगे। यही कारण है कि बैठक के सकारात्मक रुख को देखते हुए मैं काफी आश्वस्त महसूस कर रहा हूं। बता दें कि शिखर वार्ता से पहले दोनों ने मीडिया के सामने काफी गर्मजोशी में दिखे। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का स्वागत किया। बता दें कि नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। इस तनाव का कारण नॉर्थ कोरिया की ओर से किए गए सिलसिलेवार परमाणु परीक्षण थे। परमाणु परीक्षण पर अमरीका के विरोध में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन और ट्रंप के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी।