राजनीति

PM मोदी के मंत्री ने राहुल गांधी को बताया ‘मेंटल केस’, देश को गुमराह करने का आरोप

बिहार के नवादा से सांसद और मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2019, 9:59 AM IST
news
मोदी के मंत्री ने राहुल गांधी बताया 'मेंटल केस', देश को गुमराह करने का आरोप

नई दिल्ली। बिहार के नवादा से सांसद और मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को 'मेंटल केस' बताया है। दरअसल, मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि 'राहुल गांधी एक मेंटल केस है। ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उन्होंने सच्चाई छिपाकर जानबूझकर देश को गुमराह किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि आप खुद भी रफाल डील के सच और राहुल के झूठ को समझें और लोगों को भी मेंटल राहुल के बारे में बताएं।'

आपको बता दें कि मोदी सरकार में मंत्री अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्वीट के साथ ही एक डॉक्युमेंट भी अपलोड किया है। इससे पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, वेस्ट बंगाल के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ममता बनर्जी को 'आज की झां0सी की रानी' बताया था। इसके साथ ही भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा था कि ममता बनर्जी किसी दबाव या हमलों से झुकने वाली नहीं हैं। टीएमसी नेताओं ने इस बयान में ममता के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े होने की बात कही थी।

वहीं, मंत्री गिरिराज सिंह ने टीएमसी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा था कि उनका यह बयान 'झांसी की रानी के ऊपर यह गाली है। गिरिराज ने कहा कि ममता केवल पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं। क्योंकि ममता ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। वह झांसी की रानी नहीं, बल्कि किम जोंग बन सकती हैं और उनके खिलाफ बोलने वालों की हत्याएं करा सकती हैं।

Updated on:
9 Feb 2019, 9:59 AM IST
Published on: