राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, ईडी की पूछताछ से पहले दोनों में हुई बातचीत

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, ईडी की पूछताछ से पहले दोनों में हुई बातचीत
2 min read
sidhhu
रॉबर्ट वाड्रा से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, ईडी की पूछताछ से पहले दोनों में हुई बातचीत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई औऱ प्रियंका गांधी के पित रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में दो बार करीब 10 घंटे ईडी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर चुका है। आज एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा से मिलने कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू ने उनके घर पहुंचकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यहां सिद्धू ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की।


वाड्रा से ईडी ऑफिस में पूछताछ से पहले पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने वाड्रा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसको लेकर अभी साफ जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दोनों के ईडी की पूछताछ से पहले बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है। हो सकता है ये औपचारिक मुलाकात हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वाड्रा के घर से निकलते हुए नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीरें भी सामने आई हैं जो बहुत कुछ कह रही हैं।


आपको बता दें कि 12 फरवरी को एक अन्य मामले में रॉबर्ट वाड्रा को राजस्थान के जयपुर में भी अदालत में जाना है। इससे पहले सेंट्रल दिल्ली में स्थित जामनगर ईडी ऑफिस में उनसे बुधवार और गुरुवार को घंटो पूछताछ की गई थी। पहले दिन उनसे करीब साढ़े पांच घंटे पूछताछ की गई। आधिकारियों का कहना है कि वाड्रा को गुरुवार को जांच में फिर से शामिल किया गया क्योंकि उन्हें यूके में कथित रूप से अचल संपत्ति हासिल करने पर अधिक सवालों के जवाब देने की जरूरत थी। उस दिन उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई।


हालांकि वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति रखने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति की वजह से इसके शिकार हुए हैं। वाड्रा ने आगे कहा कि राजनीतिक छोर को बचाने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।

Updated on:
09 Feb 2019 12:39 pm
Published on:
09 Feb 2019 10:20 am