राजनीति

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलने के बाद सीएम रमेश ने तोड़ी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

बीते 11 दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सीएम रमेश ने अपना अनशन खत्म कर दिया हैं। इससे पहले डीएमके की सांसद कनिमोझी सीएम रमेश से मिलकर उनके उनशन के प्रति अपना समर्थन जता चुकी हैं।

2 min read
Jun 30, 2018
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलने के बादसीएम रमेश ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया खत्म
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलने के बाद सीएम रमेश ने तोड़ा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

हैदराबाद। बीते 11 दिनों से धरने पर बैठे टीडीपी के राज्यसभा सांसद सीएम रमेश ने अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दिया है। कडापा जिले में स्टील प्लांट लगाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सीएम रमेश ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिलने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। बता दें कि बीते 11 दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सीएम रमेश को चंद्रबाबू नायडू ने अपने हाथों से पानी पिलाकर अनशन तुडवाया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और लोगों में काफी गुस्सा है। इससे पहले लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया है। उन्होंने कहा कि आम जनता ने एनडीए पर भरोसा किया लेकिन लोगों को अबतक सिर्फ धोखा दिया गया है। लोग आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए परेशा हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा हक है और केंद्र सरकार को इसे देना ही होगा। चंद्र बाबू नायडू ने कडापा जिले के लोगों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही यहां पर प्रस्तावित स्टील प्लांट शुरू किया जाएगा।

बीते 11 दिनों से सीएम रमेश अनिश्चित भूख हड़ताल पर थे

आपको बता दें कि सीएम रमेश अपनी मांगों को लेकर बीते 11 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान डीएमके की सांसद कनिमोझी ने सीएम रमेश से मिलकर उनके उनशन के प्रति अपना समर्थन जता चुकी हैं। भूख हडताल पर बैठे टीडीपी के राज्यसभा सांसद रमेश केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में स्टील प्लांट लगाया जाए। क्योंकि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश रिओर्गेनाइजेशन एक्ट के तहत इस लगाने का वादा किया था। बता दें कि इससे पहले स्टील प्लांट लगाने की मांग को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक राचमल्लु शिवप्रसाद रेड्डी ने भी 48 घंटे का अनशन किया था हालांकि उन्होंने 21 जून को अपना अनशन समाप्त कर दिया था। अनशन पर बैठे सांसद रमेश ने कहा कि राज्यसभा में आंध्र प्रदेश रिओर्गेनाइजेशन एक्ट से संबंधित बिल पारित हो चुका है लेकिन इस पर अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और इस नाते आम जनता मुझसे इस संबंध में पूछते रहते हैं। अब बताइए कि उनलगों को किया जवाब दूं। सीएम रमेश ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस वादे को पूरा नहीं करती है तब तक मैं लड़ता रहूंगा।

वाईएसआर कांग्रेस ने टीडीपी और केंद्र पर लगाए आरोप

आपको बता दें कि दूसरी ओर इस बाबत वाईएसआर कांग्रेस ने टीडीपी और केंद्र सरकार दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वाईएसआर कांग्रेस ने कहा है कि टीडीपी लगभग चार वर्षों तक केंद्र सरकार के साथ भागीदार थी और इस मुद्दे को लेकर खामोश रही। लेकिन अब चुनाव नजदीक देखकर स्टील प्लांट का राग अलाप रही है। वाईएसआर ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीडीपी और भाजपा दोनों जनता को धोखा देने का काम कर रही है। बता दें कि कडापा जिले में स्टील प्लांट की मांग को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद सीएम रमेश ने पिछले सप्ताह टीडीपी के विधानपरिषद सदस्य मरेड्डी रवींद्रनाथ रेड्डे के साथ भूख हड़ताल की शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के सीए चंद्रबाबू नायडू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सांसद सीएम रमेश से मुलाकात कर सकते हैं।

Updated on:
30 Jun 2018 04:28 pm
Published on:
30 Jun 2018 04:02 pm