राजनीति

पाकिस्तान और बाजवा की सिद्धू ने जमकर की तारीफ, बीजेपी ने पूछा- राहुल गांधी ने दी थी इजाजत?

सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचते ही कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बोल बदल गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और जनरल बाजवा की जमकर तारीफ की है।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2018, 7:26 PM IST
navjot singh sidhu
पाकिस्तान और बाजवा की सिद्धू ने जमकर की तारीफ, बीजेपी ने पूछा- राहुल गांधी ने दी थी इजाजत?

नई दिल्ली। पंजाब सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान जाकर अपने ही मुल्क में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि क्या राहुल गांधी ने सिद्धू को पाकिस्तान जाने की इजाजत दी थी। वहीं पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलने पर पात्रा ने कहा कि जनरल बाजवा से गले मिलना कोई साधारण बात नहीं। यह एक जघन्य अपराध है। पंजाब बीजेपी कहा कि सिद्धू के राष्ट्रहित को ताक पर रख इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिये इस्लामाबाद जाने को शर्मनाक है। वहीं पाकिस्तान जाकर सिद्धू ने बाजवा और पाकिस्तान की शान में जमकर कसीदे पढ़े हैं।

बीजेपी बोली- आहत हुआ देश
पंजाब बीजेपी के नेता राजेश हनी ने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान चले गए लेकिन उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होना उचित नहीं समझा जिन्होंने उन्हें राजनीति में पहचान दिलाई। उन्होंने सिद्धू को नसीहत दी कि वह आज क्रिकेटर नहीं बल्कि देश के एक राज्य के कैबिनेट मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धू का पाक सेनाध्यक्ष जावेद बाजवा से गले मिलना शहीदों का अपमान है। उनके इस कृत्य से सैनिकों के परिवारों समेत प्रत्येक देशवासी आहत हुआ है।

सिद्धू ने पाकिस्तान और बाजवा की शान में गढ़े कसीदे

पाकिस्तान जाने और बाजवा से गले मिलने पर घिरे नवजोत सिंह सिद्धू ने सफाई देते हुए बाजपा और पाक की शाह में कसीदे पढ़े है। वापसी से पहले मीडिया से बात करते हुए सिद्दू ने कहा कि ये हमारी ड्यूटी है कि हम वापस जाने के बाद अपने सरकार से कहे कि वो पाकिस्तान की ओर दोस्ती का एक कदम बढ़ाए। मैं आशा करता हूं कि भारत सरकार के एक कदम पर पाकिस्तान की ओर से दो कदम बढ़ाए जाएंगे। जनरल बाजवा ने आज मुझसे गले मिलते हुए कहा कि हम शांति चाहते है। इसलिए हमे नीले समंदर में तैरना चाहिए न कि खून से रंगे लाल समंदर में। वहीं बाजवा से गले मिलने को लेकर कहा कि आज सुबह पाकिस्तान सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा मेरे पास आए और बताया कि वो सिख गुरु नानक देव की 550 जंयती समारोह पर करतारपुर रूट खोलना चाहते है।

कांग्रेस पर भी उठे सवाल

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने से सिर्फ वे नहीं बल्कि कांग्रेस पर भी सवाल उठे हैं। पंजाब बीजेपी ने कहा कि बिना पार्टी की अनुमति के सिद्धू पाकिस्तान नहीं जा सकते थे। जिस वक्त पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायजपेयी के निधन पर शोक में डूबा था सिद्धू मुस्कुराते हुए बाघा बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जा रहे थे।

Published on:
Also Read
View All
Punjab Election: एकता दिखाने के लिए एक गाड़ी में सवार हुए कांग्रेस के दिग्गज, AAP-BJP ने उड़ाया मजाक; कांग्रेस का पलटवार

न बाइट दी, न पोस्टर लगने दिया… स्मृति ईरानी के दौरे में ऐसा क्या हुआ? ऐसे समझीं सियासत और समीकरण

पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले