सातारा से सांसद उदयनराजे हुए भाजपा में शामिल पुणे से CM फडणवीस के साथ दिल्ली पहुंचे सांसद स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।
एनसीपी नेता एक के बाद एक पार्टी से इस्तीफा देते चले जा रहे हैं। ताजा मामला सातारा से NCP सांसद उदयनराजे भोसले से जुड़ा है।
भोसले ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार आधी रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे भोसले ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर उनकेा अपना इस्तीफा सौंप दिया।
आप को बता दें कि खुद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उदयनराजे को पुणे से दिल्ली लेकर आए।
सूत्रों के अनुसार उदयनराजे भोसले आज यानी शनिवार को दिल्ली में भाजपा कर ली है।
आपको बता दें विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उदयनराजे भोसले का जाना एनसीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
भोसले एनसीपी के 4 सांसदों में से एक थे।
भोसले मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज माने जाते हैं।
लोकसभा सदस्य से इस्तीफा देने के साथ ही उदयनराजे ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
उन्होंने अपने ट्वीट लिखा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकात पाटिल की उपस्थिति में वह आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गौरतलब है कि एनसीपी से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी।
हालांकि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या बातचीत हुई इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी।