राजनीति

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज, राज्यपाल ने आदित्य को समय देने से किया इनकार

आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मांगा 48 घंटे का समय राज्यपाल ने वक्त देने से इनकार किया शिवसेना की दूसरी पार्टियों से बातचीत जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 8:15 AM IST
aditya_thackery1.jpg

महाराष्ट्र में सियासी हलचल भले ही तेज हा गई हो, लेकिन सरकार बनाने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। सरकार बनाने के लिए सभी दल जोर लगा रहे हैं, लेकिन किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर सस्पेंस अभी बरकरार है। राजनीतिक हलचल के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सरकार बनाने का दावा करने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को बताया कि वे सरकार बनाना चाहते है। इसके लिए दूसरी पार्टियों से भी शिवसेना की बातचीत जारी है। उन्होंने राज्यपाल को बहुतमत साबित करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा।

जानकारी के अनुसार- राज्यपाल ने आदित्य ठाकरे को वक्त देने से इनकार कर दिया है। इस पर आदित्य ठाकरे ने कहा है कि उनका दावा खारिज नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर मामला फिर अटक गया है।

इसी के साथ ही राज्य में सरकार के गठन को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी में भी बैठकों को दौर जारी है। बता दें, विधानसभा चुनाव के नजीते आने के बाद से ही शिवसेना और बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच रविवार को हुई शिवसेना की बैठक में विधायकों ने मांग की है कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अगुवाई में पार्टी विधायकों की बैठक हुई थी। बैठक में विधायकों ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी। जबकि इससे पहले आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात सामने आ रही थी।

Updated on:
12 Nov 2019, 8:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए