राजनीति

निर्मला सीतारमण ने ममता पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी का मतलब तुष्टिकरण, माफियागिरी और भ्रष्‍टाचार है’

पश्चिम बंगाल में है टीएमसी का राज ममता के राज में सिंडिकेट मोर्चा के जरिए होता है सारा काम तोलेबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती बंगाल पुलिस
2 min read
nirmala
निर्मला सीतारमण ने ममता पर साधा निशाना, कहा- 'टीएमसी का मतलब तुष्टिकरण, माफियागिरी और भ्रष्‍टाचार है'

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमण ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नहीं बल्कि सिंडिकेट मोर्चा का राज है। रक्षा मंत्री ने कहा कि बंगाल में टीएमसी का मतलब तुष्टिकरण, माफियागिरी और भ्रष्‍टाचार होता है। बता दें कि पार्टी प्रत्‍याशी दिलिप कुमार घोष के समर्थन में मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए सीतारमण ने ये बात कही।

पुलिस के सरक्षण में जारी है 'तोलाबाजी'

मेदिनीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते वक्‍त निर्मला सीतारमण ने लोगों से कहा कि दीदी सिंडिकेट मोर्चा के माध्यम से पूरे प्रदेश में 'तोलाबाजी' चलाती हैं। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल में पुलिस तोलेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। जबकि पुलिस को तोलाबाजी के बारे में सबकुछ पता है। उन्‍होंने ममता के राज में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर नारद और सारदा जैसे बड़े घोटाले हुए हैं।

शाह ने सबसे पहले बताया था टीएमसी का मतलब

बता दें कि हाल ही में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान लोगों को टीएमसी का मतलब समझाया था। उन्‍होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस में 'टी' मतलब तुष्टिकरण, एम का मतलब माफियागिरी और सी का मतलब कांग्रेस या करप्‍शन (भ्रष्टाचार) होता है। पार्टी अध्‍यक्ष के उन्‍हीं बातों जिक्र करते हुए उन्‍होंने मेदिनीपुर में ममता दीदी पर जोरदार हमला बोला।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
25 Apr 2019 11:12 am
Published on:
25 Apr 2019 11:12 am