24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Government Talks Latest Update: केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच हुई अहम बैठक में सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर शनिवार दोपहर तक का समय मांगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 24, 2026

JP Nadda CJP meeting Delhi

CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से की मुलाकात (Photo-IANS)

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए शुक्रवार को अहम बातचीत हुई। मोदी सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ दिल्ली में बैठक की। इस दौरान सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है।

बैठक के बाद क्या बोले सीजेपी प्रवक्ता

बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। 

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उन्हें पद से हटाएगी। वहीं हमारी दो अन्य मांगों- NEET अभ्यर्थियों की आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा और छात्रों पर दर्ज FIR व कानूनी मामलों को वापस लेने पर सरकार ने सिद्धांततः सहमति जता दी है।

हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसका सबसे बड़ा और प्रमुख मुद्दा अब भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही है। 

सरकार ने दो मांगों पर जताई सहमति

बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों और सीजेपी के बीच यह बातचीत तब हुई, जब सरकार ने प्रदर्शनकारियों की दो शर्तों को स्वीकार करने का संकेत दिया है। इनमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने और परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन शामिल है।

इसके बावजूद CJP ने दोहराया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन का मुख्य उद्देश्य पूरा नहीं माना जाएगा।

दीपके ने क्या कहा? 

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें बताया गया है कि कल शनिवार है, उसके बाद रविवार है, इसलिए बहुत ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है। इसीलिए सरकार आज रात हमें हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह सरकार की एक और बड़ी गलती होगी। 

उन्होंने कहा कि जब वे सोनम वांगचुक को ले गए, तो आंदोलन और मजबूत हो गया। जब छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और वे घायल हुए, तो विरोध और तेज हो गया। अगर हमें भी हिरासत में लिया गया, तो आंदोलन पूरे देश में और फैल जाएगा। अगर सरकार सच में इस आंदोलन को सुलझाना चाहती है, तो इसका एक ही हल है: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।