राजनीति

जीतन राम मांझी पर बरसे नीतीश कुमार, बोले – मीटिंग में रहते थे और भाजपा को सूचना देते

बिहार की राजनीति में तेज गति से बदलाव हो रहे हैं। जीतन राम मांझी का महागठबंधन से अलग होना तय है। इस पर पहली बार बिहार सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी। कहा, बैठक में शामिल रहते थे और सभी सूचनाएं भाजपा को देते थे। जानिए नीतीश कुमार ने और क्या कहा।

less than 1 minute read
nitish_kumar_jitan_ram_manjhi.jpg
जीतन राम मांझी बिहार - सीएम नीतीश कुमार

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे देने के बाद से बिहार की राजनीति घटनाक्रम तेजी के साथ बदल रहे हैं। डॉ. संतोष कुमार सुमन की जगह रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है। HUM पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी पर पहली बार तंज कसने के साथ आइना दिखाते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैंने खुद इस्तीफा देकर उन्हें (जीतन राम मांझी) CM बनाया था। अभी वे क्या बोलते हैं सभी को पता है। सभी को मालूम था कि वे भाजपा के लोगों से मिल रहे थे और फिर हमारे पास भी आते थे। मैंने कहा कि हमने आपको इतना बनाया तो अपनी पार्टी का आप विलय करें तो उन्होंने कहा कि ठीक है हम अलग हो जाते हैं।



वे भाजपा से मिले हुए थे

सीएम नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि, वे भाजपा से मिले हुए थे। अगर साथ रहते तो विपक्षी दलों की होने जा रही बैठक की बातें भाजपा तक पहुंचा देते। वैसे भी वो महागठबंधन की बैठक में रहते थे और भाजपा को सारी जानकारी देते थे।

यह भी पढ़ें - भाजपा पर प्रशांत किशोर ने कसा व्यंग्य, बोले - बिहार में मछली की तरह नेता ढूंढ़ रही है BJP

मांझी के अलग होने के निर्णय अच्छा

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहाकि मांझी के अलग होने के निर्णय अच्छा है। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्‍होंने खुद मांझी के सामने पार्टी का जदयू में विलय करने या अलग होने की पेशकश की थी। मांझी ने अलग होने का फैसला किया।

Updated on:
16 Jun 2023 12:12 pm
Published on:
16 Jun 2023 12:10 pm