राजनीति

NCP ने स्पष्ट किया अपना रुख- तीनों दलों के साथ आए बिना महाराष्ट्र में सरकार नहीं

NCP अध्यक्ष शरद पवार पार्टी के नेताओं और विधायकों ने मंगलवार को सरकार गठन मुद्दे पर चर्चा की एनसीपी ने कहा कि जब तक (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना) एक साथ नहीं आती, तब तक सरकार नहीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 6:44 PM IST
7.png

नई दिल्ली।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार , उनके भतीजे व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने मंगलवार को सरकार गठन मुद्दे पर चर्चा के लिए यहां एक अहम बैठक की।

इस बीच एनसीपी ने यह साफ कर दिया है कि जब तक तीनों दल (एनसीपी—कांग्रेस—शिवसेना) एक साथ नहीं आती, तब तक सरकार नहीं बन सकती।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी की ओर से सरकार गठन पर अंतिम फैसला शरद पवार का ही होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी 54 विधायक मौजूद थे।

यह निर्णय लिया गया है कि राज्य में अनिश्चितता को देखते हुए, हम शरद पवार को वैकल्पिक सरकार पर निर्णय लेने का अधिकार देंगे।

शरद पवार के नेतृत्व में एक समिति बनाई जाएगी।

नवाब मलिक ने कहा कि राज्यपाल ने कल हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुलाया था और आज रात 8:30 बजे तक का समय दिया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल मुंबई आ रहे हैं और शाम 5 बजे पवार से मुलाकात करेंगे।

उनकी चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। एनसीपी नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि तीनों दलों (कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना) के साथ आए बिना वैकल्पिक सरकार बनाना संभव नहीं है।

Updated on:
12 Nov 2019, 6:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला