राजनीति

जम्‍मू-कश्‍मीर: उमर अब्दुल्ला के पक्ष में उतरे शशि थरूर, कश्‍मीर के मुद्दे पर आप अकेले नहीं

Jammu-Kashmir के मुद्दे पर कांग्रेस नेता थरूर ने दिया उमर का साथ देश की जनता मुख्‍यधारा के नेताओं के साथ है कांग्रेस आपके आवाज को दबने नहीं देगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 1:25 PM IST
Omar-shashi

नई दिल्‍ली। विभिन्‍न सियासी मुद्दों को लेकर जम्मू-कश्मीर में स्थिति नाजुक मोड़ पर है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार सामान्‍य स्थिति बहाल करने के प्रयास में जुटी है। वहीं पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ट्वीट कर दावा किया है कि वह अपने ही घर में नजरबंद हैं।

उनके इस ट्वीट को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रिट्वीट किया है। उन्‍होंने उमर अब्‍दुल्‍ला का पक्ष लेते हुए कहा है कि हम आपके साथ हैं।

हम आपकी आवाज को संसद में उठाएंगे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर उमर अब्‍दुल्ला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है कि कश्‍मीर के मुद्दे पर आप अकेले नहीं हैं। हर लोकतांत्रिक भारतीय कश्‍मीर के मुख्‍यधारा के नेताओं के साथ खड़ा है।

उन्‍होंने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया है कि संसद का सत्र अब भी चल रहा है और हमारी आवाज भी शांत नहीं होगी। हम आपकी आवाज को संसद में उठाएंगे।

हम तो अपने घर में ही नजरबंद हैं

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा है कि कैसी विडंबना है कि हमारे जैसे चुने हुए प्रतिनिधि जो शांति के लिए लड़े थे, घर में नजरबंद हैं।

दुनिया देख रही है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में लोगों और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। वह कश्मीर जिसने एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत को चुना था, अकल्पनीय उत्पीड़न का सामना कर रहा है। जागो भारत जागो।

Updated on:
5 Aug 2019, 1:25 PM IST
Published on: