30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JK: राज्यपाल मलिक बोले- क्‍या होने वाला है ये मेरे वश में नहीं

घाटी में अफवाहों का दौर जारी J&K Gov Satya Pal Malik के बयानों पर लोगों को नहीं है ऐतबार बदलाव को लेकर केंद्र से अभी तक नहीं मिला है कोई संकेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Aug 2019, 12:55 PM IST

satyapal malik

नई दिल्‍ली। पिछले तीन दिन से जम्मू-कश्मीर में सियासी अफवाहों का दौर जारी है। खुद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ( J&K Gov Satya Pal Malik ) को धारा 370 और 35ए हटाने को लेकर जारी अविश्‍वास की स्थिति को दूर करने के लिए बयान देना पड़ रहा है।

रविवार को जम्‍मू-कश्‍मीर ( Jammu-Kashmir ) की ताजा स्थिति को लेकर राज्यपाल ने कहा कि मैंने दिल्ली में सभी से बात की है। किसी ने भी मुझे कोई संकेत नहीं दिया है। हम ऐसा करेंगे या वह करेंगे।

बेवजह भय पैदा न करें

राज्यपाल ने कहा कि हमें कल के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। यह मेरे वश में नहीं है। लेकिन आज चिंता करने की कोई बात नहीं है।

गवर्नर सत्‍यपाल मलिक ( Governor Satyapal Malik ) ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों में किसी तरह के बदलाव के बारे में राज्य को कोई जानकारी नहीं है।

इसलिए सैनिकों की तैनाती के इस सुरक्षा मामलों को अन्य सभी प्रकार के मामलों के साथ जोड़ कर बेवजह भय नहीं पैदा किया जाना चाहिए।

इस बार जम्‍मू-कश्‍मीर में 15 अगस्त को हर गांव के प्रधान फहराएंगे तिरंगा

अफवाहों पर न करें विश्‍वास

जम्‍मू-कश्‍मीर ( Jammu-Kashmir ) के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करे। इसलिए सर्तकता के लिहाज से यात्रियों और पर्यटकों को लौटने के लिए कहा गया है।

उन्‍होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा है कि वे अपने समर्थकों से शांत रहने और घाटी में बढ़ा-चढ़ा कर फैलाई गई अफवाहों पर विश्वास न करने के लिए कहें।

प्रणब मुखर्जी ने बताया, क्यों 70 वर्षों में किसी भारतीय को शोध में नहीं मिला नोबेल?

बता दें कि शनिवार को राज्यपाल मलिक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल को बताया था कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमलों के संबंध में सुरक्षा एजेंसियों को विश्वसनीय जानकारी मिली थी।