30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार जम्‍मू-कश्‍मीर में 15 अगस्त को हर गांव के प्रधान फहराएंगे तिरंगा

Jammu-Kashmir के लिए 15 अगस्‍त होगा खास सभी गांवों में फहराए जाएंगे तिरंगा प्रदेश भाजपा के नेताओं को जरूरी निर्देश जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Aug 2019, 12:29 PM IST

Tiranga

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार की ओर से जम्‍मू-कश्‍मीर ( Jammu-Kashmir ) को लेकर तीन दिन पहले जारी एक एडवाइजरी को लेकर दुनिया भर में कोहराम मचा है। खासकर कश्‍मीर घाटी के लोग यह पूछ रहे हैं कि क्‍या मोदी सरकार धारा 35ए को हटाने जा रही है। इस बात का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह ही बता सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी इस बार मोदी सरकार ( Modi Government ) स्‍वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त ) को ऐतिहासिक बनाना चाहती है।

इस योजना के तहत मोदी सरकार ( Modi Government ) ने 15 अगस्त पर आजादी के जश्‍न को ऐतिहासिक बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के हर गांव में तिरंगा झंडा फहराने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी किया जा चुका है।

BJP जम्‍मू-कश्‍मीर को निर्देश जारी

भाजपा ने राज्य के हर पंचायत की अपनी पार्टी ईकाई को ये निर्देश दिया है कि वे 15 अगस्त वाले दिन तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही पार्टी पिछले साल यहां हुए पंचायत चुनावों को लोकतंत्र की मजबूती की तरह देखती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल इसलिए तैनात किए गए हैं ताकि जम्‍मू-कश्‍मीर में तिरंगा फहराने में कोई दिक्कत न आए। इस अवसर पर किसी अनहोनी को टाला जा सके। जब अमित शाह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी उस समय से ही ये चर्चा शुरू हो गई थी कि कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भेजा घुसपैठियों के शव ले जाने का प्रस्ताव

तो BJP फॉलो कर रही है दृष्टि पत्र

बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाना भाजपा का कोर एजेंडा है। प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार की सत्‍ता में वापसी के बाद से भाजपा उसी दिशा में आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पिछले काफी समय से सवाल उठ रहे हैं कि जब पूरा देश एक संविधान, एक प्रधानमंत्री, एक नागरिकता के दायरे में है तो जम्मू कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) इससे अलग क्यों?

भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट पर मुंबई, देशभर में जानें आज मौसम का हाल

क्‍यों पनपा अलगाववाद और राष्ट्र विरोधी ताकतें

मोदी सरकार ( Modi Government ) की ओर से जम्मू-कश्मीर में हर गांव में तिरंगा फहराने के निर्णय का संघ ने भी स्वागत किया है। संघ के नेताओं का मानना है कि स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही केंद्र की गलत नीतियों और निजी स्वार्थ के चलते जम्मू कश्मीर पूरे भारत से अलग-थलग था।
यही वजह है कि जम्मू कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में अलगाववाद और राष्ट्र विरोधी ताकतें पनपने में सफल हो पाईं।

जम्मू-कश्मीर के कारगिल में जारी एडवाइजरी, मोबाइल स्विच ऑफ न रखें अधिकारी