-इंदौर में शुरु हुई बकरा ईद के लिए बकरों की ऑनलाइन बिक्री-व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर की जा रही बकरों की खरीद-फरोख्त-कोरोना महामारी की वजह से इस बार बकरों की कीमत में आई गिरावट-8 से 15 हजार रुपये में इंदौर में मिल रहे हैं बकरे
इंदौर/ कोरोना महामारी का असर न ही इंसानी स्वास्थ पर पड़ रहा है, बल्कि इंसानी व्यवस्थाओं पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण ने आज हमारे पर्व-त्यौहारों को मनाने और उन त्यौहारों से जुड़े कारोबार का तरीका भी बदल दिया है। हालांकि, मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बाजार खोले जाने की अनुमति मिल चुकी है। बावजूद इसके सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने पर अब भी या तो प्रतिबंध है या नियमों के तहत जाने की अनुमति है। फिलहाल, अब आगामी बड़ा त्यौहार बकरा ईद है, जिसे दुनियाभर में मनाया जाएगा। इंदौर में बकरा ईद के लिए कुर्बानी दिये जाने वाले बकरों की ऑनलाइन बिक्री होने लगी है। यहां व्यापारी व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप पर बकरों की डील कर रहे हैं।
प्रशासन की रोक पर व्यापारियों ने चुना विकल्प
बता दें कि, बकरा ईद के मौके पर किर्बानी दिये जाने वाले बकरों की खरीदारी के लिए प्रदेश के हर शहर में स्थान तय किये जाते हैं, जिसमें लोगों की बहुत सी भीड़ इकत्रित होती है। जिसके तहत प्रशासन ने इस बार स्थानीय बाजार में बकरा मंडी लगाने की अनुमति नहीं दी है। जिसे मानते हुए इंदौर के बकरा व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने के लिए बकरीद के लिए बिकने वाले बकरों की ऑनलाइन बिक्री शुरु कर दी है। अब ग्राहकों से व्यापारी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीलिंग कर रहे हैं।
इस बार बाजार नहीं
व्यापारी आरिफ खान ने कहा कि बकरा के ऑनलाइन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बकरी बाजारों की अनुपस्थिति में पहली बार बकरियों को ऑनलाइन बेचने का तरीका अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि कई ऑनलाइन समूह बनाए गए हैं। जहां ग्राहकों के लिए बकरे की तस्वीर, वीडियो और कीमतों को शेयर किया जाता है। समूह का सदस्य जो बकरी पसंद करता है, वह व्यापारी से संपर्क करता है। बकरे की जांच के बाद, उसका सौदा तय होता है।
कीमतों में आई गिरावट
बकरे व्यापारी मुनव्वर उर रहमान के मुताबिक, कोरोना की वजह से इस बार बकरे की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। शहर में एक ओसत बकरे की कीमत इस बार 8 से 15 हजार रुपये के बीच है। उन्होंने कहा कि, बकरे के वजन, रंग, नस्ल और बनावट पर भी उसका का भाव तय होता है।
पढ़ें ये खास खबर- यहां तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, अब तक सामने आए 718 पॉजिटिव
इंटरनेट पर उपलब्ध है लिंक
व्यापारी ने कहा कि सभी ग्रुप के लिंक इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हैं, शहर और आसपास के इलाकों के ग्राहकों को बकरा खरीदने में परेशानी न हो। इंटरनेट पर आप आसानी से शहर के व्यापारियों से संपर्क कर सकते हैं। लॉकडाउन की वजह से लोगों के सामने आर्थिक संकट भी है, इस कारण बकरों की कीमतें इस बार काफी कम हैं। इसकी मांग पर भी काफी असर पड़ रहा है। हालांकि ईद 1 अगस्त को मनाई जाने की संभावना है, जिसके कारण ऑनलाइन कारोबार बढ़ सकता है। व्यापारियों को बकरा मंडी अभी खुलने की उम्मीद है।