3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, अब तक सामने आए 718 पॉजिटिव

मुरैना में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 718 हो गई है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 291 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 422 केस एक्टिव हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
news

यहां तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, अब तक सामने आए 718 पॉजिटिव

मुरैना/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है मुरैना। जिले में आज कोरोना के 36 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 718 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 291 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 422 केस अब भी एक्टिव हैं।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 15627, अब तक 622 ने गवाई जान


नीमच में आज 3 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 3 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 3 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 469 हो गई है। अब तक कुल 431 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 31 केस एक्टिव हैं।

पढ़ें ये खास खबर- क्या कोई भी कर सकता है प्लाज्मा डोनेट? जानिए प्लाज्मा थेरेपी से जुड़ी ये जरूरी बातें


आज उज्जैन में राहत

उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। हालांकि, जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 869 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 18 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।