राजनीति

ममता पर मोदी सरकार की कार्रवाई पर आज जुटेगा विपक्ष, बैठक में लिया जाएगा सामूहिक फैसला

पश्चिम बंगाल में चल रहे ममता बनाम सीबीआई विवाद के चलते विपक्ष एक बार फिर एकजुट होता दिख रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2019, 12:47 PM IST
news
ममता पर मोदी सरकार की कार्रवाई पर आज जुटेगा विपक्ष, बैठक में लिया जाएगा सामूहिक फैसला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चल रहे ममता बनाम सीबीआई विवाद के चलते विपक्ष एक बार फिर एकजुट होता दिख रही हैं। वेस्ट बंगाल सीएम ममता बनर्जी सीबीआई की इस कार्रवाई को मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए रवैया जहां धरने पर बैठीं हैं, वहीं विपक्षी पार्टी के नेता उनसे मिलने कोलकाता पहुंचे। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव और द्रमुक सांसद कनीमोझी उनसे मिलने धरना स्थल पर पहुंची। इसके साथ ही दिल्ली में भी विपक्षी नेताओं ने इस मुददे को लेकर बैठक की। इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे।

चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेगा विपक्ष

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस दौरान 3 मुद्दों कृषि संकट, बेरोजगारी और संस्थाओं पर हमले पर चर्चा की है। जबकि पश्चिम बंगाल में चल रहे हालातों को लेकर विपक्ष मंगलवार को चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेगा। वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ताजा हालातों को लेकर सबने इसकी निंदा की है। अब मंगलवार को एक साथ बैठकर इस मुद्दे पर सामूहिक फैसला लिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व के भी बैठक में शामिल होने की बात कही जा रही है।

सीबीआई कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा

आप को बता दें कि लोकसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों ने कोलकाता में सीबीआई कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा किया और इसे राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एजेंसी का दुरुपयोग बताया, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Updated on:
5 Feb 2019, 12:47 PM IST
Published on: