राजनीति

39 दिन का होगा 17वीं लोकसभा का पहला सत्र, 5 जुलाई को आएगा बजट

17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा संसद का पहला सत्र 20 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण 5 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2019, 8:45 AM IST
Parliament session
39 दिन का होगा 17वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र, 5 जुलाई को पेश होगा बजट

नई दिल्ली। केंद्र की सत्ता दोबारा एंट्री करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) पहले से कई कहीं ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं। शपथग्रहण और मंत्रिमंडल के बंटवारे के बाद मोदी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक भी कर ली है। इसके साथ ही सरकार ने 17वीं लोकसभा के लिए संसद के पहले सत्र की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। संसद सत्र 17 जून से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। यानि पूरे 39 दिन का सत्र होगा।

19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद 20 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित (अभिभाषण) करेंगे। इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी।

5 जुलाई को मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट

4 जुलाई को आर्थिक सर्वे जारी किया जाएगा और 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था।

Updated on:
1 Jun 2019, 8:45 AM IST
Published on: