राजनीति

माल्या विवाद: पीयूष गोयल ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, यूपीए सरकार ने माल्या को दी छूट

भारतीय राजनीति में एक बार फिर विजय माल्या सुर्खियों में है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है।

2 min read
Sep 13, 2018
माल्या विवाद: पीयूष गोयल ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, यूपीए सरकार ने माल्या को दी छूट

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में एक बार फिर किंगफिशर का मुद्दा उछला है। विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप पर सत्ता पक्ष ने जोरदार पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देश के भगोड़ा और बैंक डिफाल्टर विजय माल्या को भगाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर यूपीए सरकार को कठघरे में खड़ा किया । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपीए सरकार ने माल्या को विशेष छूट दी। इस सरकार ने बार बार इस कंपनी को बेलआउट पैकेज जारी किया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने बैंकों को माल्या को लोन देने के लिए भी मजबूर किया। कांग्रेस के दबाव में भारतीय रिजर्व बैंक ने माल्या को छूट दी।

पीयूष गोयल ने पुनिया पर साधा निशाना

पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बताएं कि किंगफिशर से उनका क्या नाता था। झूठ फैलाने में राहुल और माल्या की जुगलबंदी सबको मालूम है। एक सवाल के जवाब पर गोयल ने कहा कि जांच एजेंसियों के काम में मोदी सरकार ने कभी दखल नहीं दिया। बल्कि यह काम कांग्रेस करती है। उन्होंने कहा कि बैंक लोन डिफाल्टर्स पर इतनी कार्रवाई कभी नहीं हुई जितनी इस सरकार में हो रही है। गोयल ने पीएल पुनिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि पीएल पुनिया खुद आश्वस्त नहीं है कि ये मुलाकात कहा हुई थी। कानून से भागे शख्स की बात पर भरोसा कैसे हो सकता है।

किंगफिशर की सेवा का इस्तेमाल करता था गांधी परिवार'

वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनका परिवार हवाला कंपनियों से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा कि देश का हजारों करोड़ रुपए लेकर भागे विजय माल्या को गांधी परिवार का आशीर्वाद मिला हुआ है। पात्रा ने कहा कि किंगफीशर मामले में जिस तरह राहुल गांधी का परिवार बैकफुट पर है, उससे लगता है कि विजय माल्या नहीं बल्कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही उसके असली मालिक हैं। राहुल और उनके परिवार ने किंगफिशर एयरलाइन्स की सेवाओं का जमकर इस्तेमाल किया है।

पुनिया ने जेटली पर लगाया आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया ने अरुण जेटली पर आरोप लगाया है कि वह विजय माल्या के साथ बातचीत की। पी एल पुनिया ने दावा किया कि जेटली और माल्या की मुलाकात संसद के केन्द्रीय कक्ष में एक मार्च 2016 को हुई थी। पहले दोनों कक्ष में एक किनारे कुछ मिनट बात करते रहे और उसके बाद उनके बीच करीब 15-20 मिनट तक बैठकर बातचीत हुई। पुनिया ने कहा कि केन्द्रीय कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और फुटेज से इस मुलाकात की पुष्टि की जा सकती है। पुनिया के आरोप पर विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें

माल्या-जेटली मुलाकात पर क्या बोले राहुल गांधी यहां सुनिए
Updated on:
13 Sept 2018 05:57 pm
Published on:
13 Sept 2018 05:51 pm
Also Read
View All