राजनीति

पीएम मोदी आज कर सकते हैं नोटबंदी जैसी बड़ी घोषणा, रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन

PM Modi Address Nation: रात 8 बजे करेंगे संबोधित जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा कर सकते हैं पीएम मोदी आखिरी बार 22 मार्च को पीएम ने देश को किया था संबोधित
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 5:45 PM IST
modi

नई दिल्ली। नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पहली बार देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रात 8 बजे टेलीविजन पर देश के नाम अपना संबोधन जारी। ऐसा माना जा रहा है कि अपने संबोधन में पीएम जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने पर चर्चा कर सकते सकते हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में तब्दील करने के फैसले पर प्रधानमंत्री बात कर सकते हैं। हालांकि, पीएम का संबोधन सात अगस्त को ही होने वाला था। लेकिन, पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज के निधन के कारण यह कार्यक्रम स्थगित हो गया।

मंगलवार को संसद ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में भी बांट दिया गया है। मोदी सरकार के इस फैसले से देश में सियासत गर्म है और जम्मू-कश्मीर में कई नेताओं को नजरबंद और हिरासत में भी लिया गया है।

यहां आपको बता दें कि पीएम मोदी का संबोधन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब कुछ दिन बाद यानी 15 अगस्त को लाल किला की प्राचीर से वह देश को संबोधित करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में किस-किस विषय को उठाएंगे इसकी अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के इस फैसले का कई दलों ने विरोध किया है, तो कई दलों का समर्थन भी मिला है। इस फैसले के बाद घाटी में काफी तनाव बढ़ गया था। हालांकि, हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। फिलहाल, जम्मू-कश्मीर में भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। खुद NSA अजीत डोभाल घाटी में जाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर रहे हैं।

Updated on:
8 Aug 2019, 5:45 PM IST
Published on: