नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( jammu kashmir ) से आर्टिकल 370 ( Article 370 ) हटाने के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे NSA अजीत डोभाल ( NSA Ajit Doval ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को अजीत डोभाल कश्मीर में आम लोगों साथ खाते खाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा आपकी सलामती हमारी जिम्मेदारी है।