राजनीति

पीएम मोदी ने टेलीफोन कर इमरान को बधाई दी, कहा- आपकी जीत से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती

रान के भावी रुख को जानने के बाद भारत यह तय करेगा कि बातचीत संभव है या नहीं।

2 min read
Jul 31, 2018
पीएम मोदी ने टेलीफोन कर इमरान को बधाई दी, कहा- आपकी जीत से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान का पाकिस्‍तान का पीएम बनने का रास्‍ता पूरी तरह से साफ होने के बाद टेलीफोन कर उनकी पार्टी को मिली जीत और उसका नेता होने पर उन्‍हें बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि इससे पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूती मिलेंगी। बातचीत के दौरान उन्‍होंने इस बात के भी संकेत दिए कि पाकिस्‍तान में इमरान के पीएम बनने से उन्‍हें खुशी है, क्‍योंकि देश की जनता ने उन्‍हें चुना है।

आतंक का रास्‍ता छोड़ने पर बातचीत संभव
बताया जा रहा है कि पाक के संभावित पीएम इमरान के भावी रुख को देखने के बाद ही भारत तय करेगा कि दोनों देशों में बातचीत की गुंजाइश है या नहीं। कोई भी फैसला इसी आधार पर होगा कि पाकिस्तान आतंक का रास्ता छोड़ दे। आतंक और बातचीत एक साथ संभव नहीं। मोदी से पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भी इमरान खान को फोन कर चुके हैं।
पाक में लोकतंत्र की जड़ें होंगी मजबूत
पीएमओ की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के जड़ें जमाने की उम्मीद जताई। बयान में कहा गया कि पीएम ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति एवं विकास को लेकर भारत की सोच के बारे में भी उन्‍हें अवगत कराया है। साथ ही आपसी संबंधों को मजबूत करने पर बल भी दिया है।

ये भी पढ़ें

दो साल में पूरा होगा पीएम मोदी का सपना, अजमेर में शुरु हुआ ये खास काम

फहराएंगे पाक का झंडा
अभी तक की जानकारी के मुताबकि पाकिस्तान के पीएम के तौर पर इमरान खान 14 अगस्त से पहले शपथ लेंगे। उनकी पार्टी ने नेता नईमुल हक ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। बता दें कि 14 अगस्त को पाकिस्तान अपनी आजादी का दिन मनाता है। इसलिए वो चाहेंगे कि पीएम पद की शपथ लेने के साथ वो आजादी दिवस पर देश का झंडा भी फहराएं।

पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी
आपको बता दें कि पाकिस्तान में 270 सीटों के लिए नेशनल असेंबली का चुनाव हुआ था। इसमें इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 116 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इमरान खान ने खुद पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है। लेकिन फिर भी सरकार बनाने के लिए जादुई नंबर 137 से उनकी पार्टी 21 सीटें पीछे रह गई हैं।

ये भी पढ़ें

Loksabha Chunav 2019 : मुलायम को मात देंगे अमर सिंह, आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी
Published on:
31 Jul 2018 10:03 am
Also Read
View All