राजनीति

गांधी संग्रहालय के उद्घाटन मौके पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

दरअसल कांग्रेस रफाल मुद्दे को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है।
2 min read
pm modi
गांधी संग्रहालय के उद्घाटन मौके पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान कई परियोजनाओं की सौगात दी। वहीं शाम में पीएम मोदी ने राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया। संग्रहालय उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 'आप चाहें तो मोदी को अपमानित कीजिए, अपशब्द कहते रहिए, लेकिन सरदार पटेल जैसी शख्सियतों के कद को छोटा मत कीजिए।' दरअसल राहुल गांधी रफाल मुद्दे को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी पीएम के लिए विवादित शब्द भी बोल चुके हैं। इससे पहले आणंद में चॉकलेट प्लांट के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला था। सरदार बल्‍लभ भाई पटेल के सहकारिता आंदोलन की प्रशंसा करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गांधीनगर में बैठे लोग सहकारिता को नापसंद करते थे और सौराष्‍ट्र इलाके में इसके विस्‍तार को रोक दिया गया। लेकिन 1990 के बाद के हालात बदले और आज गुजरात के सभी जिले इस सेक्‍टर में बहुत अच्‍छा काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपिता ने इसी हाईस्कूल में की थी पढ़ाई

दरअसल इसी हाई स्कूल में राष्ट्रपिता ने पढ़ाई की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी संयुक्त राष्ट्र के ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ पुरस्कार के हकदार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में 2014 के पहले सिर्फ 35 प्रतिशत स्वच्छ क्षेत्र था, जो एनडीए सरकार के चार साल के कार्यकाल में बढ़ कर 95 प्रतिशत हो गया।

राहुल ने पीएम पर लगाया संगीन आरोप

गौरतलब है कि रफाल सौदे में घोटाले का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर नया आरोप मढ़ा। राहुल ने पीएम पर आरोप लगाया कि 70,000 करोड़ रुपए के एक प्रोजेक्‍ट में जालसाजी की है। यह आरोप उन्‍होंने पूरी तरह से फिल्‍मी अंदाज में लगाया । फिल्‍मी अंदाज में लाइट्स, कैमरा और स्‍कैम की बात करते हुए उन्‍होंने मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान के एक प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्‍ट में जालसाजी हुआ है।

गुजरात उर्जा क्षेत्र का मुख्य केंद्र

गौरतलब है कि पालनपुर, पाली और बाड़मेर में गैस ट्रांसमिशन के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 6000 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं को शुभारंभ करने का मुझे सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए मजबूत ऊर्जा क्षेत्र अहम होता है और गुजरात उर्जा क्षेत्र का मुख्य केंद्र है। कच्छ की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि कच्छ आज दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Updated on:
30 Sept 2018 09:45 pm
Published on:
30 Sept 2018 09:45 pm