राजनीति

ममता बनर्जी से खफा PM Modi, पांच नेताओं के जन्मदिन पर सिर्फ ‘दीदी’ को नहीं दी बधाई

पश्चिम बंगाल में हाई है सियासी पारा ममता बनर्जी को पीएम मोदी ने नहीं दी जन्मदिन की बधाई ममता को छोड़ चार अन्य नेताओं को पीएम ने दी शुभकामनाएं
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2021, 10:52 AM IST
PM  Modi mamata banerjee
पीएम मोदी ने नहीं दी ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में अपनी जीत के लिए जी जान से जुटी भारतीय जनता पार्टी और सत्ताधारी टीएमसी के बीच सियासी टकराव से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन अब ये सियासी टकराव एक नया ही मोड़ ले चुका है। दरअसल मोदी सरकार को लगातार घेरती आई पश्चिम बंगाल की ममता मुखर्जी और पीएम मोदी ( pm modi ) के बीच टकराव इतना बढ़ चुका है कि पीएम मोदी ममता बनर्जी को जन्मदिन दिन की बधाई देना भी जरूरी नहीं समझ रहे।

ये पीएम मोदी की चूक है या फिर सोची समझी रणनीति ये तो फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना जरूरी है कि पीएम मोदी का ये रुख बताता है कि वे ममती बनर्जी से खफा जरूर हैं।

अकसर राजनेताओं के बीच सियासी घमासान देखने को मिलता है। ये घमासान भी सत्ता की चाबी लेने के लिए होता है। जबकि सियासी पिच से हटने के बाद ये नेता आपस में दोस्त भी बन जाते हैं फिर चाहे दल कोई भी हो, लेकिन पश्चिम बंगाल में जड़े जमाने में जुटी बीजेपी के लिए शायद ये जंग इतनी आगे बढ़ चुकी है कि वे अपने विरोधी के जन्मदिन पर भी बधाई देना भी जरूरी नहीं समझा जा रहा।

ये है पूरा मामला
दरअसल 5 जनवरी को देश में सीएम ममता बनर्जी समेत पांच वरिष्ठ नेताओं की जन्मदिन था। लिहाजा पीएम मोदी ने इन नेताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 नेताओं को ही बधाई दी, बस ममता बनर्जी को उन्होंने छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी नेता को फोन पर बधाई दी तो किसी को जन्‍मदिन का बधाई पत्र भेजा, लेकिन उन्‍होंने ममता बनर्जी को किसी भी तरह से जन्‍मदिन की शुभकामनाएं नहीं दीं।

इन नेताओं के थे जन्मदिन
5 जनवरी को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आनंद शर्मा, डीएमके नेता कनिमोई, बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का जन्‍मदिन था।

इस दिन पीएम मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को ट्विटर पर बधाई संदेश दिया। वहीं कल्‍याण सिंह को उन्‍होंने फोन करके बधाई दी।

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा को बधाई पत्र भेजा। लेकिन उन्‍होंने इस दौरान ममता बनर्जी को ना तो ट्विटर पर बधाई दी और ना ही कोई बधाई पत्र भेजा।

ममता बनर्जी 66 वर्ष की हो गई हैं, लेकिन बीजेपी से उनका 36 का आंकड़ा इतना बढ़ गया है कि अब पार्टी नेता उन्हें बधाई देने से भी कतरा रहे हैं। हालांकि अन्य दलों के नेताओं ने ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई दी।
इनमें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, डीएमके नेता एमके स्‍टालिन, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, त्रिपुरा के सीएम बिप्‍लब कुमार देब शामिल रहे।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात