31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast: कोहरे के आगोश में रहेंगे उत्तर भारत के कई इलाके, घाटी में बर्फीले तूफान का अलर्ट

Weather Update देशभर में जारी सर्दी का सितम दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाके घरे कोहरे के आगोश में जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट, उत्तराखंड में भी ऑरेंज अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Jan 2021, 7:49 AM IST

Weather Update

घाटी में बर्फीले तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत ( Cold Wave in North India )इन दिनों कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में हो रही बारिश ( Rainfall )ने मौसम का मिजाज ( weather update )बदल दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं अगले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

वहीं पहाड़ों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। 7 जनवरी को भी जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बीच बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

इसरो के टॉप वैज्ञानिक तपन मिश्रा का सनसनीखेज खुलासा, खाने में जहर देकर की गई हत्या की कोशिश

कोहरे के आगोश में रहेगी राजधानी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पिछले चार दिनों से झमाझम बारिश का सामना कर रही है। बुधवार को भी कई इलाकों में जोरदार बारिश ने मौसम को सर्द बना दिया। हालांकि गुरुवार को राजधानी कोहरे की आगोश में दिखाई दी।
हालांकि मौसम विभाग ने 8 जनवरी को एक बार फिर दिल्ली में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

पहाड़ों पर व्हाइट अटैक
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हुई बर्फबारी ने जमकर कहर ढाया। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच पुलिस ने कुलगाम से अब तक 20 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है. इस मुश्किल वक्त में पुलिस के जवान लोगों की मदद को भी आगे आ रहे हैं।

दरअसल जम्मू-कश्मीर में बीते तीन दिन के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए। इन हादसों में एक सीआरपीएफ उप निरीक्षक (एसआई) समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने उधमपुर, बारामुला, सोनमार्ग-जोजीला और गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में गुरुवार 7 जनवरी को बर्फबारी का अलर्ट। वहीं जम्मू-कश्‍मीर में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

हिमाचल में बढ़ी आफत
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते आसमानी आफत ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। मनाली-लेह और जलोड़ी जोत एनएच 305 समेत प्रदेशभर में 205 सड़कें बंद पड़ी हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सैलानी फंस गए हैं। हालांकि राहत टीम लगातार लोगों को निकालने और बर्फ हटाने में जुटी हुई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बर्फबारी मुश्किल बढ़ा सकती है।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में चार दिन की बर्फबारी के बाद गुरुवार को थोड़ी राहत की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात के बीच बारिश ने लोगों को परेशानियां बढ़ा दीं। मैदानी इलाकों में भी ठंड में जोरदार इजाफा हुआ।

राजस्थान में लुढ़का पारा
राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के बावजूद अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम और जैसलमेर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कारोबारी रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट लगाकर घूम रही थी महिला, पकड़ाने पर हुई पूछताछ तो किया चौंकाने वाला खुलासा

पंजाब-हरियाणा में बारिश
पंजाब और हरियाणा में बुधवार को बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था।