राजनीति

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिया नया नारा- अजेय भारत, अटल भाजपा

'जो लोग एक साथ चल नहीं सकते, एक दूसरे को देख नहीं सकते, आज वे गले लगने को मजबूर हैं। हमारी सफलता यही है कि हमारे काम ने इन लोगों को साथ आने पर मजबूर कर दिया।'

2 min read
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिया नया नारा- अजेय भारत, अटल भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक नया नारा दिया 'अजेय भारत अटल भाजपा'। मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठ पर चुनाव लड़ती है और विपक्ष के पास न नेता है न नीति है और न रणनीति है। विपक्ष पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, 'जो लोग एक साथ चल नहीं सकते, एक दूसरे को देख नहीं सकते, आज वे गले लगने को मजबूर हैं। हमारी सफलता यही है कि हमारे काम ने इन लोगों को साथ आने पर मजबूर कर दिया।'

'सरकार चलाने में भी विफल, विपक्ष में भी विफल'

ये भी पढ़ें

मिशन 2019: अखिलेश के परंपरागत वोटों पर भाजपा की नजर, सपा का खेल बिगाडऩे के लिए बनाया बड़ा प्लान

मोदी ने कहा, 'कोई भी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। छोटी से छोटी पार्टी भी कांग्रेस का नेतृत्व नहीं चाहती है। कांग्रेस के अंदर भी यही स्थिति है। 2019 में महागठबंधन को लेकर भाजपा को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। महागठबंधन की न विचारधारा है और न ही उनके पास नेतृत्व है और नीयत भ्रष्ट है। हमारा काम हम जनता तक पहुंचाएंगे।' उन्होंने कहा कि वे 2019 में किसी भी तरह की चुनौती नहीं देखते। लोकतंत्र में विपक्ष का होना जरूरी है, उन्हें प्रश्न पूछने चाहिए, लेकिन जो सरकार चलाने में असफल रहे, वे विपक्ष की भूमिका में भी असफल रहे।

2022 तक खत्म होगा जातिवाद

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया है कि 2022 तक देश से जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंक और नक्सलवाद खत्म होगा। प्रस्ताव के मुताबिक, केंद्र सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसकी वजह से उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ रहा है। भाजपा के प्रस्ताव के मुताबिक कार्यकारिणी में एनआरसी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जिसमें कहा गया कि घुसपैठियों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के सिख, बौद्ध, ईसाई, हिंदू शरणार्थी अगर देश में आते हैं तो उनकी मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें

दिसम्बर में दोबारा होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, इन प्रोजेक्ट्स का होगा शिलान्यास
Published on:
09 Sept 2018 09:23 pm
Also Read
View All