4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिसम्बर में दोबारा होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, इन प्रोजेक्ट्स का होगा शिलान्यास

दिसंबर माह में दोबारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा

2 min read
Google source verification
ground breaking ceremony

दिसम्बर में दोबारा होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेकेमनी, इन प्रॉजेक्ट्स का होगा शिलान्यास

लखनऊ. जुलाई माह में लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश में 60,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की बात कही गई थी। इन प्रस्तावों के शिलान्यास के बाद इंडस्ट्री विभाग अब की और नए प्रोजेक्ट्स को शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए दिसंबर माह में दोबारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्तावों का शिलान्यास किया जाएगा।

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का शिलान्यास

दिसंबर में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए कई कंपनियों ने निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। इसके लिए चीनी कंपनी हायर ने ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक पार्क बनाने के लिए बनाने के लिए राज्य सरकार ने एमओयू साइन किया है। इसके अलावा एमएसएमई, फूड प्रॉसेसिंग, इंडस्ट्री विभाग के कई प्रॉजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया जाएगा।

दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। कंपनियों को मिलने वाली एनओसी पर भी काम हो रहा है। किसी चीज की कमी न हो इसके लिए इंडस्ट्री विभाग के अधिकारी दूसरे विभाग के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भी इसकी पुष्टि की है। महाना ने कहा, 'जल्द ही कई कंपनियों के प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास किया जाएगा। जो लक्ष्य निर्धारित है, औद्योगिक विकास विभाग उससे ज्यादा प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास कराने की तैयारी कर रहा है।'

बचे प्रॉजेक्टस का होगा शिलान्यास

इंवेस्टर्स समिट के दौरान कुल 4.68 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए थे। इसमें से 60,000 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। जिन प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास नहीं हो पाया था, इंडस्ट्री विभाग उन प्रॉजेक्ट्स पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस के भारत बंद से सपा में खबलाहट, अखिलेष ने अचानक बदला कार्यक्रम

Story Loader