राजनीति

Quit India Movement के बहाने PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़े

Quit India Movement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Quit India Movement के 81 साल पूरे होने के मौके पर ट्वीट कर देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले नेताओं और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
less than 1 minute read
 PM Modi targets opposition on the pretext of Quit India Movement

भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांति में हिस्सा लेने वाले वीरों को याद किया है। इस दौरान उन्होंने Quit India Movement के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली

Quit India Movement के 81 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले नेताओं और क्रांतिकारियों को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।

आंदोलन के बाद भारत छोड़ने के लिए मजबूर हुए अंग्रेज

भारत की आजादी के लिए 9 अगस्त 1942 का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गांधी जी के आह्वान पर देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बज गया था। इस आंदोलन में हर उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए। इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिलाकर रख दी थीं। इसके बाद अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए मजबूर हो गए।

ये भी पढें: राहुल गांधी को बंगला वापस मिलने पर रविकिशन ने बताया PM मोदी का बड़प्पन, कांग्रेस बोली- बंगला प्रधानमंत्री की संपत्ती नहीं