रवि किशन के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “राहुल गांधी को जो सांसद बंगला वापस मिला है, वह पीएम मोदी की पैतृक संपत्ति नहीं है, बल्कि जनता के वोटों से हासिल किया गया है, न कि पीएम मोदी की मेहरबानी से। सुप्रिया श्रीनेत ने अपने ट्वीट करते हुए पूछा कि अपने ददिहाल का बंगला दे रहे हैं मोदी जी? सांसद को बंगला जनता के वोट से मिलता है, मोदी जी की दया से नहीं। अक्ल से पैदल एक और बीजेपी के शिरोमणि!
मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है- राहुल गांधी
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 2019 मोदी उपनाम केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी, जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। लोकसभा की हाउस कमेटी ने उनके बंगले को प्रोटोकॉल के मुताबिक दोबारा आवंटित कर दिया, जिसे उन्होंने अप्रैल में खाली कर दिया था। वहीं, राहुल गांधी ने 12 तुगलक लेन को दोबारा आवंटित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।" बता दें कि राहुल गांधी 2004 में जब सांसद बने थे तब से ही वह 12 तुगलक वाले बंगले में रह रहे थे। अप्रैल 2023 में 18 साल बाद उन्होंने ये बंगला खाली किया था।