राजनीति

राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पीएम मोदी की अपील, अयोध्या मामले पर बोलते वक्त बरतें सावधानी

विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने शुक्रवार को किया खुलासा। बृहस्पतिवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात। पीएम मोदी ने पदाधिकारियों से कहा कि वह देश में शांति चाहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 7:00 PM IST
pm modi meeting with ram tandir trust
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात करते पीएम मोदी।

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अगले दिन एक बड़ी जानकारी सामने आई है। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने शुक्रवार को बताया कि पीएम मोदी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अपील की है कि अयोध्या से जुड़े किसी भी मामले पर बोलते वक्त सावधानी और संयम बरतें।

राजधानी में मीडिया से बातचीत के दौरान चंपत राय ने कहा, "प्रधानमंत्री ने हमें बताया कि वह देश में शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि से जुड़े मामलों पर बोलते वक्त सावधानी बरतें। हमनें उपहार स्वरूप उन्हें वस्त्र दिए और उन्होंने भी हमें यही दिया।"

इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास, महामंत्री चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बुधवार को आयोजित की गई ट्रस्ट की पहली बैठक की जानकारी दी। ट्रस्ट के तीनों सदस्यों ने भूमिपूजन और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित भी किया।

इस बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक अयोध्या में 3 और 4 मार्च को हो सकती है। इसके अलावा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने अपने हस्ताक्षर का अधिकार ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को सौंप दिया है। अब नृत्यगोपाल दास की जगह अनिल मिश्र ही किसी भी फैसले पर हस्ताक्षर करेंगे।

गौरलतब है कि बुधवार को ट्रस्ट की मैराथन बैठक हुई थी, जिसमें महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष और चंपत राय को महामंत्री बनाया गया। बैठक में राम मंदिर निर्माण और अन्य कार्यों के लिए 9 कमेटियां बनाई गई थीं। सभी सदस्यों को मंदिर निर्माण के संबंध में दायित्व भी सौंपी गया।

Updated on:
21 Feb 2020, 7:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान