संसद सत्र के बीच PM मोदी ने दी Dinner Party कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम ने की तारीफ
नई दिल्ली। केंद्र में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक डिनर पार्टी ( PM Modi Dinner party ) का आयोजन दिया। दिल्ली के अशोका होटल में हुए इस आयोजन में पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज सांसद पहुंचे। पीएम की ओर से संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को निमंत्रण भेजा था।
अशोका होटल में डिनर डिप्लोमेसी
अशोका होटल में चल रही इस डिनर पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओर बिरला और पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर खुद नायडू ने शेयर की है।
कार्ति बोले- अच्छा लगा
वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने डिनर में शामिल होने के बाद कहा कि ये एक अच्छी पहल है। जो लोग पहली बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं, उनके लिए ये अच्छा अनुभव है।
डिनर पर सियासत
पीएम नरेंद्र मोदी की इस डिनर पार्टी पर सियासत भी खूब हो रही है। बिहार में चमकी बुखार का हवाला देते हुए आरजेडी ने इस डिनर से किनारा कर लिया है। आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने पीएम मोदी के डिनर पार्टी को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इन रुपयों से बच्चों की दवाईयां आ सकती थी। आपको बता दें कि पीएम मोदी की ओर से सभी सांसदों के लिए डिनर पार्टी ( रात्रि भोज ) का आयोजन किया गया।