2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू बस हादसे में अब तक 33 की मौत, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया शोक

Himachal Pradesh के Kullu में बड़ा सड़क हादसा सवारियों से भरी बस बंजार एरिया की खाई में पलटी

less than 1 minute read
Google source verification
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 20 की मौत

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ( Kullu ) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बंजार इलाके में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के सैंज घाटी की खाई गिर गई। हादसे में जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई जबकि 37 लोग घायल हैं। ( Himachal Pradesh Accident Bus ) राहत और बचाव ने अब तक 15 यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के खत से पाकिस्तान में बहार! MEA ने कहा- तथ्यों से हुई छेड़छाड़

बस में सवार थे 50 लोग

कुल्लू के एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कुल्लू के बंजार से करीब एक किलोमीटर दूर भियोठ मोड़ के पास ये हादसा हुआ है। मोड़ पर पहुंचने के बाद शायद बस नियंत्रण से बाहर हो गई 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 50 लोग सवार थे।

हादसे पर शोक

कूल्लू बस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया है। पीएमओ की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि कुल्लू में बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मुझे उम्मीद है कि हादसे घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें: Chamki Bukhar से अब तक 128 बच्चों की मौत, सवालों से भाग रहे सीएम नीतीश कुमार

नदी के तेज बहाव बीच रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम नदी के तेज बहाव के बीच स्थानीय लोगों की मदद से मारे गए लोगों के शव और घायलों को निकालने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।