राजनीति

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में जारी किया ‘स्मारक सिक्का’, बोले- लोकतंत्र बचाने में उनका बड़ा योगदान

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में जारी किया 'स्मारक सिक्का', बोले- लोकतंत्र बचाने में उनका बड़ा योगदान
2 min read
modi
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में जारी किया 'स्मारक सिक्का', बोले- लोकतंत्र बचाने में उनका बड़ा योगदान

नई दिल्ली। अपने ओडिशा दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी किया। 100 रुपये के इस स्मारक सिक्के पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर छपी है। ये सिक्का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के एक दिन पहले जारी किया गया है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती है। इसी अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया गया है। बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म २५ दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अटल जी ने हमेशा राष्ट्रहित के लिए काम किया।
अटल जी ने जन संघ की स्थापना की। लेकिन जब देश लोकंत्र को बचाने का वक्त आया तो वे जनता पार्टी में चले गए। इसी तरह, जब बात सत्ता पर काबिज होने और विचार धार के बीच आई चुनने की आई तो उन्होंने जनता पार्टी छोड़ कर भाजपा का गठन किया।

ये है सिक्के की खासियत
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जन्मतिथि को खास बनाने के लिए सरकार ने ये खास कदम उठाया। सिक्के की बात करें तो इस सिक्के एक तरफ पूर्व पीएम वाजपेयी की तस्वीर है तो दूसरी तरफ अशोक स्तंभ है। पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा गया है। वहीं तस्वीर के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित किया गया है। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है। सिक्के की बांयी परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और दांयी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा गया है।

प्रचलन में नहीं आएगा सिक्का
आपको बता दें कि ये सिक्का प्रचलन में नहीं लाया जाएगा, हालांकि सिक्के को 100 रुपये के मूल्य वर्ग में रखा जाने की योजना है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस सिक्के को 3300 से लेकर 3500 रुपये तक की प्रीमियम दरों पर बेचा भी जा सकता है।


आज ओडिशा दौरे पर
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा दौरे पर हैं। यहां आज प्रधानमंत्री राज्‍य को 14523 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही राज्‍य में 13 प्रोजेक्‍टों का उद्घाटन भी करेंगे। आज ओडिशा के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी एक अहम दिन होगा। प्रधानमंत्री आज भुवनेश्‍वर में आईआईटी का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके साथ वे ललितगिरि में पुरातत्‍व संग्रहालय, चंडीखोल-भद्रक हाइवे की भी सौगात देंगे।

Updated on:
24 Dec 2018 02:06 pm
Published on:
24 Dec 2018 11:24 am