राजनीति

87 साल के हुए मनमोहन सिंह, PM मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी ट्वीट किया कि हमारे पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।

2 min read
Sep 26, 2019

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।

मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं।

राज्यसभा के सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलहाल अपनी सात दिवसीय यात्रा पर अमरीका में हैं। यहां उन्होंने टेक्सास के हृयूस्टन शहर में हाउटी मोदी कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उनके साथ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे थे।

इसके बाद पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लिया।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देगी नवरात्री की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा
Updated on:
26 Sept 2019 01:07 pm
Published on:
26 Sept 2019 12:51 pm
Also Read
View All