6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: लद्दाख के विकास के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, लेह को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात

मोदी सरकार ने लेह में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और टेक्निकल रिपोर्ट भी तैयार श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 3.5 करोड़ रुपए का फंड जारी
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 24, 2019

c.png

,,

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पास होने के बाद केंद्र शासित क्षेत्र में बदले लद्दाख की तस्वीर बदलनी शुरू हो गई है।

मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए लेह में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और टेक्निकल रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।

वहीं, सरकार ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 3.5 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है।

आपको बता दें कि केंद्र से मिले फंड का इस्तेमाल केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने में किया जाएगा।

अमरीका में पाकिस्तान को करारा झटका, ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ मधुर संबंध

आपको बता दें कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने संसद में जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पेश किया, जिसको न केवल दोनों सदनों से पास हुआ, बल्कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उसको अपनी स्वीकृति दे दी।

नए कानून के अनुसार अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित राज्य होंगे। लद्दाख जो सीधा केंद्र सरकार के नियंत्रण में होगा, वहीं जम्मू-कश्मीर में अपनी विधानसभा होगी।

हालांकि नए परिसीमन के बाद वहां विधानसभा सीटों को पुन: व्यवस्थित किया जाएगा।

मोदी और ट्रंप के साथ सेल्फी लेने वाला लड़का हुआ मशहूर, मिले 50,000 से ज्यादा लाइक्स

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर उठाए गए भारत के इस कदम से न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर भी अब पाकिस्तान को अपने हाथ से फिसलता नजर आ रहा है।

इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों पाक पीएम इमरान खान को खुद पीओके में एक रैली को संबोधित करना पड़ा।

वहीं, भारत ने यह साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं की जाएगी। अब केवल पीओके पर ही बात होगी।