23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / अमरीका में पाकिस्तान को करारा झटका, ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ मधुर संबंध

अमरीका में पाकिस्तान को करारा झटका, ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ मधुर संबंध

न्यूयॉर्क में पाक PM इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात इमरान खान ने ट्रंप के सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया पाक पीएम ने कहा कि भारत कश्मीर के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Sep 2019, 8:54 AM IST

b4.png

नई दिल्ली। अमरीका के टेक्सास में हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क में सोमवार को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई।

इस मुलाकात इमरान खान ने ट्रंप के सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया।

के दौरान इमरान खान ने ट्रंप के सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। पाक पीएम ने कहा कि भारत कश्मीर के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है।

ऐसी स्थिति में कोई भी संभावित संकट खड़ा हो सकता है। इमरान खान ने कहा कि इस मसले को सुलझाने के लिए पाकिस्तान अमरीका का साथ चाहता है।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने पाक पीएम से भारत के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए दोनों देशों को साथ आने की अपील की।

मोदी और ट्रंप के साथ सेल्फी लेने वाला लड़का हुआ मशहूर, मिले 50,000 से ज्यादा लाइक्स

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और आर्टिकल 370 के मसले पर पीएम मोदी का भाषण बहुत आक्रामक था।

लोग भी मोदी के भाषण को काफी गौर से सुन रहे थे। यही नहीं, ट्रंप ने इमरान खान से दो टूक कहा कि उन्हे पाकिस्तान पर भरोसा है, लेकिन उनके सामने वाले कुछ लोग पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करते।

उन्होंने भारत और पाकिस्तान के एकसाथ आने की उम्मीद जाहिर की।

हालांकि उन्होंने एक बार फिर दोनों पक्षों की सहमति के बाद कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने की बात कही।

'हाउडी मोदी' में राष्ट्रगान गाएगा भारतीय मूल का ये खास लड़का, परफॉर्मेंस को लेकर है काफी उत्साहित

अमरीका की धरती से PM मोदी ने दिया 'स्‍वच्‍छता संदेश', खुद जमीन से उठाया गुलदस्‍ते से गिरा फूल

सबसे चौंकाने वाला वाकया तब हुआ जब पाक पीएम इमरान खान पाकिस्तानी पत्रकार का हवाला देते हुए कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही। इस पर भड़कते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आप ऐसे रिपोर्टर कहा से ले आते हैं।