राजनीति

PNB Scam पर कांग्रेस का तंज- नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार

कपिल सिब्बल ने पीएनबी बैंकिंग घोटाले पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी दुनिया के 'सबसे महंगे चौकीदार हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 7:46 PM IST
PNB

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार चार सौ करोड़ के घोटाले पर विपक्ष हर रोज सरकार पर हमला कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को पीएनबी बैंकिंग घोटाले पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी दुनिया के 'सबसे महंगे चौकीदार' हैं।

मोदी जी अब चुप क्यों हैं: कांग्रेस
सिब्बल ने कहा कि मोदीजी प्रत्येक दिन कांग्रेस के खिलाफ UPA सरकार के कार्यकाल में 1.76 लाख करोड़ रुपये के कथित टूजी घोटाले के बारे में बयान दिया करते थे। यह सिर्फ एक अनुमानित घाटा था। जिसे बाद में अदालत ने भी नकार दिया और कहा कि इस मामले में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है। सिब्बल ने नीरव मोदी द्वारा की गई 11,400 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी और 3,000 करोड़ रुपये के रोटोमैक डिफॉल्टर मामले पर कहा कि यह तो वास्तविक हानि है। प्रधानमंत्री अब तक चुप क्यों हैं?

घोटालेबाजों से BJP नेताओं के संबंध
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सिब्बल ने कहा आगे कहा कि उनके (प्रधानमंत्री) पास एक घर है, विमान है। वह दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार हैं। प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि क्यों ये घोटालेबाज 'लाभ कमा' रहे हैं, जबकि उनके नेतृत्व में देश को हानि उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं का इन घोटालेबाजों से संबंध है, जो देश छोड़ चुके हैं।

पीएम ने कहा- जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं
पीएनबी घोटाले के बाद पहली बार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। पीएम मोदी ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि ये सरकार आर्थिक विषयों से संबंधित अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। हालांकि पीएम ने सीधे तौर पर पीएनबी घोटाले या किसी अन्य मामले का जिक्र नहीं किया है। लेकिन मोदी का ये बयान जिस समय आया है, उसे पीएनबी घोटाले से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

वित्तीय संस्थाओं को नसीहत
शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने वित्तीय संस्थाओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि एक अपील मैं ये भी करना चाहता हूं कि विभिन्न वित्तीय संस्थाओं में नियम और नीयत यानि एथिक्स बनाए रखने का दायित्व जिन्हें दिया गया है, वो पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाएं। विशेषकर जिन्हें निगरानी और मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया-राजीव का एक बेटा, जन्म के बाद हुई थी मौत; पहली बार सोनिया ने बताया दर्दनाक सच

महिला कलेक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, क्या TVK विधायक पर होगी कार्रवाई? मंत्री राजमोहन ने दिया जांच का भरोसा

‘गोकुल’ पर महायुति का कब्जा, अजित पवार के करीबी रहे राजेश पाटील बने नए अध्यक्ष, कांग्रेस को झटका

वंदे मातरम् पूरा होने से पहले बैठ गए केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और विधायक; वीडियो वायरल होने पर विवाद

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह