10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
किसानों की समस्या व शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपना दल ने खेाला पीएम मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिया धरना
Play video

किसानों की समस्या व शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपना दल ने खेाला पीएम मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिया धरना

किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने व स्वास्थ्य सेवा नि:शुल्क करने की मांग, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Feb 2018, 5:39 PM IST

वाराणसी. संसदीय चुनाव 2019 से पहले ही बीजेपी व अनुप्रिया पटेल के गठबंधन के खिलाफ अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों की समस्या व शिक्षा नीति के विरोध में अपना दल नेताओं ने शनिवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि संसदीय चुनाव से पहले बीजेपी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने का वायदा किया था लेकिन अभी तक किसानों की दशा में सुधार नहीं हुआ है यदि जल्द ही व्यवस्था में बदलाव नहीं होता है तो हम लोग आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे बीजेपी के दिग्गज नेता, राजा भैया नहीं आये

धरने की अध्यक्षता करते हुए अपना दल के जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि संसदीय चुनाव 2014 व यूपी विधासभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने किसानों की स्थिति सुधारने का वायदा किया था लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। कर्ज से दबा किसान आत्महत्या कर रहा है और केन्द्र व यूपी सरकार को दिखायी नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा नीति की हालत बहुत खराब है। स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक तक नहीं है और 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी जब बोर्ड की परीक्ष छोड़ देते हैं तो प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ इसे अपनी जीत मानते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह नहीं पता होगा कि सरकारी व्यवस्था मे खराबी के चलते ही छात्रों को बोर्ड परीक्षा छोडऩी पड़ रही है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनायी भगवा प्रत्याशियों से दूरी, बीजेपी में मचा हड़कंप

किसानों को डायलिसिस के सहारे ही जिंदा रखना चाहती है बीजेपी सरकार
अपना दल नेताओं का आरोप है कि किसानों को डायलिसिस के सहारे ही बीजेपी सरकार जिंदा रखना चाहती है। एक तरफ केन्द्र सरकार वायदा करती है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना कर दिया जायेगा। दूसरी तरफ बिजली के दामों में बढ़ोतरी, सिंचाई सुविधा नहीं देना, आवारा पशुओं से खेती को नुकसान से किसानों को होने वाले नुकसान पर बात नहीं करती है। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सभी लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य देने, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करना, आलू का समर्थन मूल्य बढ़ाने आदि समस्यों का समाधान नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो अपना दल के नेता आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। धरने में राधेश्याम पटेल, गौरी शंकर पटेल, दुर्गा जी, डा.सुमन पटेल, विनोद पटेल आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के चलते फंसे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

 

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश