राजनीति

West Bengal: प्रशांत किशोर का BJP को बड़ा चैलेंज, सामने रखी ये बड़ी शर्त

West Bengal में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच बढ़ी जुबानी जंग चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं को दिया बड़ा चैलेंज पीके का दावा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी बीजेपी
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2020, 12:47 PM IST
Prashant Kishore
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ( BJP )चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। यही कारण है पार्टी की दिग्गज नेता लगातार प्रदेश में दौरे कर रहे हैं। वहीं सत्ताधारी टीएमसी ( TMC ) नेता भी बीजेपी की इस सेंध से बचने के लिए अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी है।

इस बीच ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार और रणनीतिकार प्रशांत किशो (Prashant Kishor) का बयान सामने आया है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी को बड़ा चैलेंज दिया है। आईए जानते हैं पूरा मामला।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान जारी है। नेता दल बदल रहे हैं तो दिग्गजों की बयानबाजियों भी जोरों पर हैं। हाल ही में बीजेपी को दहाई का आंकड़ा छूने की चुनौती देने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब एक और बड़ा बयान दिया है।

...तो पार्टी छोड़े दे बीजेपी नेता
पीके ने कहा है कि बीजेपी के नेता उनकी इस चुनौती को स्वीकार करें कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 200 सीटें हासिल नहीं कर पाई, तो वो पार्टी छोड़ देंगे।

अपनी चुनाव रणनीति के लिए पहचाने जाने वाले प्रशांत किशोर ने साथ ही यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को दहाई का आंकड़ा छूने के लिए भी काफी मेहनत करनी होगी।

पीके ने बताई बीजेपी की हकीकत
प्रशांत किशोर ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल के अंदर बीजेपी की हकीकत भी सामने रखी। पीके दावा किया कि बीजेपी 100 से ज्यादा सीटें हासिल नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 10 से ज्यादा सीटें हासिल कर लीं तो वे अपना काम छोड़ देंगे।

पहले भी दे चुके चैलेंज
आपको बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सरकार समर्थक मीडिया का एक वर्ग जोर-शोर से प्रचार में जुटा है, लेकिन बीजेपी बंगाल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी ने अगर दहाई से ज्यादा सीटें हासिल कीं तो वे ट्विटर छोड़ देंगे।

Published on:
Also Read
View All