1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Vaccine पर कांग्रेस का तंज, राहुल ने पूछा कब आएगा भारत का नंबर

Corona Vaccine की तैयारियों के बीच कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज राहुल गांधी ने वैक्सीन को लेकर किया केंद्र से पूछा सवाल बुधवार को देश में आए 23,950 नए मामले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Dec 2020, 11:58 AM IST

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ( Modi Govt ) पर तंज कसा है। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से पूछा है कि वैक्सीन को लेकर भारत का नंबर कब आएगा।

कांग्रेस लगातार कोरोना महामारी के बीच केंद्री मोदी सरकार की रणनीतियों पर सवाल खड़े करती आई है, फिर चाहे वो लॉकडाउन लगाने में देरी हो या फिर देर तक लॉकडाउन लगाए रखने से बिगड़ी अर्थव्यवस्था। हर बार पर मोदी सरकार कांग्रेस समेत विरोधियों के निशाने पर रही। अब कोरोना काल में वैक्सीन पर टिकी देशभर की निगाहों के बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार को फिर घेरा है।

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव ने खोले राजनीति के नए रास्ते, बीजेपी की जीत दे गई बड़ा संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए बुधवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल ने ट्वी कर कहा- दुनिया में 23 लाख लोगों को पहले ही कोविड वैक्सीन लग चुकी है। चीन, अमरीका, ब्रिटेन, रूस ने वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। इंडिया का नंबर कब आएगा मोदी जी?'

ये है स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
भारत में वैक्सीन (Coronavirus In India) को लेकर सरकार का कहना है कि जनवरी महीने में टीकाकरण शुरू हो जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि जनवरी में वैक्सीन बाजार में आने के आसार हैं।

देश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अगले महीने अपने नागरिकों को टीका लगाना शुरू करना चाहता है। फाइजर इंक और स्थानीय कंपनी बायोटेक द्वारा बनाए गए टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग पर भी विचार किया जा रहा है।

देश में कोरोना का हाल
आपको बता दें भारत में बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 23,950 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 99,066 तक पहुंच गई है। इनमें से 333 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,46,444 हो गई है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 लाख 89 हजार 240 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 96 लाख 63 हजार 382 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, देश के इन राज्यों में अगले चार दिन शीतलहर बढ़ा सकती है परेशानी

जल्द मिल सकती है वैक्सीन को मंजूरी
दरअसल भारत सरकार लगातार टीके की तैयारी पर नजर रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को केंद्र की ओर से एक हफ्ते में मंजूरी मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति